Bollywood Movie Preview %e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%b0 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80 109122900120_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वीर की कहानी

Advertiesment
वीर
निर्माता : विजय गलानी, सुनील ए. लुल्ला
निर्देशक : अनिल शर्मा
गीत : गुलजार
संगीत : साजिद-वाजिद
कलाकार : सलमान खान, ज़रीन खान, सोहेल खान, लिसा, मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ
रिलीज़ डेट : 22 जनवरी 2009

‘वीर’ पिंडारी सैनिकों की बहादुरी से भरे कारनामों की कहानी है। यह एक स्वतंत्रता सेनानी की भी कहानी है जिसने न्याय और स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। ‘वीर’ प्यार, दृढ़ संकल्प और वीरता के बारे में है। बहादुरी से भरा यह पीरियड ड्रामा हर उस भारतीय की कहानी है जो न्याय और स्वतंत्रता के लिए हिम्मत और बहादुरी से लड़ा।

PR
यह कहानी है ‍वीर की जिसने अपनी मातृभूमि की तरफ से लड़ने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उसका एक और उद्देश्य था। माधवगढ़ के राजा से अपने पिता का बदला लेना। उस राजा ने ब्रिटिश से मिलकर पिंडारियों को ठगा था।

कहानी में रोचक मोड़ तब आता है जब वीर माधवगढ़ की राजकुमारी को अपना दिल दे बैठता है। प्यार और कर्तव्य में से ‍वीर किसे चुनेगा? क्या वह अपने पिता का बदला ले पाएगा? जानने के लिए देखना होगी ‘वीर’।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi