Bollywood Movie Preview %e0%a4%b8%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80 108082600063_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सी कंपनी

Advertiesment
सी कंपनी
PR
निर्माता : एकता कपूर, शोभा कपूर
निर्देशक : सचिन यार्डी
संगीत : आनंद राज आनंद, बप्पा लाहिरी
कलाकार : तुषार कपूर, अनुपम खेर, राजपाल यादव, रायमा सेन, मिथुन चक्रवर्ती, (विशेष भूमिकाओं में - महेश भट्ट, एकता कपूर, करण जौहर, संजय दत्त, सेलिना जेटली)

‘सी कंपनी’ तीन दोस्तों की कहानी है। अक्षय कुमार क्राइम रिपोर्टर है, रिटायर्ड अकाउंटेंट मिस्टर जोशी जिनकी अपने बेटे से नहीं बनती है और लंबोदर आपस में अच्छे दोस्त हैं। तीनों अपने मन की बात बताते हैं और एक-दूसरे की कंपनी में उन्हें अच्छा लगता है।

एक दिन अपनी समस्या पर काबू पाने के लिए वे एक मजाक करते हैं। यह मजाक ऐसा नहीं था कि जिससे किसी का नुकसान हो, लेकिन बात आगे बढ़ जाती है। जब तक वे कुछ समझ पाते वह मजाक एक खबर बन जाती है।

बात यही नहीं रुकती। घटना पर घटनाएँ घटती जाती हैं और तीनों के बारे में पूरा देश बात करने लगता है। स्थिति उनके नियंत्रण से बाहर हो जाती है और तीनों के पास इसके सिवाय कोई विकल्प नहीं बचता कि वे भी चुपचाप अपनी इस प्रसिद्धी को देखते रहें क्योंकि कोई भी उनकी असलियत को नहीं जानता।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi