Bollywood Movie Preview %e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%a8 %e0%a4%91%e0%a4%ab %e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5 112060900030_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुपरमैन ऑफ मालेगांव

Advertiesment
सुपरमैन ऑफ मालेगांव
PR


कई फिल्म फेस्टिवल में दिखाई और पुरस्कार प्राप्त ‘सुपरमैन ऑफ मालेगांव’ अब 29 जून को सिनेमाघर में रिलीज होगी। सुपरमैन ऑफ मालेगांव एक डाक्यूमेंट्री है, जिसमें महाराष्ट्र के एक छोटे शहर के लोगों के फिल्म के प्रति जुनून को दिखाया गया है।

webdunia
PR


स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए कुछ लोग बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के अपने वर्जन बनाते हैं और देखकर खुश होते हैं। सुपरमैन ऑफ मालेगांव का निर्देशन फैज अहमद खान ने किया है। रोम, सिंगापुर, यूएस में यह दिखाई जा चुकी है और 15 से ज्यादा अवॉर्ड इस फिल्म को मिले हैं।

webdunia
PR


इसकी कहानी कुछ इस प्रकार है। दंगों और खस्ता आर्थिक हालत के चलते मालेगांव के लोग निराश है। शहर में अशांति है। इस कठोर सच से दूर जाकर थोड़ा मन बहलाने के लिए यहां के लोग सिनेमा की का‍ल्पनिक दुनिया में खो जाना चाहते हैं।

webdunia
PR


कई मशहूर बॉलीवुड फिल्मों का अपना वर्जन बनाने के बाद वे हॉलीवुड के सुपरमैन का अपना वर्जन तैयार करते हैं। इस फिल्म की मेकिंग के दौरान कई मजेदार घटनाएं घटती हैं। यह फिल्म मालेगांव के लोगों की स्पिरिट को ट्रिब्यूट है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi