Bollywood Movie Preview %e0%a4%b8%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%80 %e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%88 108112400056_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सॉरी भाई!

Advertiesment
सॉरी भाई
IFM
निर्माता : वासु भगनानी, ओनीर
निर्देशक : ओनीर
संगीत : गौरव दयाल, विवेक फिलिप
कलाकार : शरमन जोशी, चित्रांगदा सिंह, संजय सूरी, शबाना आजमी, बोमन ईरानी

सिद्धार्थ माथुर शर्मीला नौजवान है, जो पेशे से वैज्ञानिक है। उसका बड़ा भाई हर्ष मॉरीशस में शादी करने वाला है। उसकी शादी में हिस्सा लेने के लिए सिद्धार्थ अपने माता-पिता के साथ मॉरीशस जाता है।

हर्ष के इस निर्णय से उसकी माँ बिलकुल भी खुश नहीं है और पूरी यात्रा के दौरान इस बात को लेकर हर्ष के पिता उन्हें छेड़ते रहते हैं। मॉरीशस पहुँचने पर हर्ष अपनी मंगेतर आलिया से अपने परिवार को मिलवाता है।

webdunia
IFM
हर्ष बहुत व्यस्त है और शादी के पहले अपने सारे काम निपटाना चाहता है। इसलिए आलिया को मॉरीशस घूमाने का जिम्मा वह अपने परिवार को देता है। हर्ष की माँ आलिया से नाराज है, इसलिए आलिया का ज्यादातर समय सिद्धार्थ के साथ गुजरता है।
webdunia
IFM

हर्ष की व्यस्तता से आलिया अपने आपको उपेक्षित महसूस करती है और सिद्धार्थ की तरफ आकर्षित हो जाती है। सिद्धार्थ भी आकर्षण महसूस करता है, हालाँकि वह अपने आपको बहुत रोकता है।
आलिया की दीवानगी जब हद से ज्यादा बढ़ जाती है तो सिद्धार्थ भी उसे चाहने लगता है। सिद्धार्थ की माँ को दोनों पर शक होने लगता है और जब भाँडा फूटता है तो माथुर परिवार में भूचाल आ जाता है।

फिल्म में रोमांस और हास्य को प्रमुखता दी गई है। फिल्म में कई ऐसे क्षण हैं जब आपके चेहरे पर मुस्कान और आँखों में आँसू होंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi