निर्माता : आशुतोष बाजपाई, शिवराम कुमार निर्देशक : टोनी, रमनजीत टूटेजा संगीत : अनु मलिक गीतकार : समीर कलाकार : जिमी शेरगिल, निशा रावल, राजपाल यादव, मोनिष्का, शक्ति कपूर, जावेद शेख (पाकिस्तान), मनोज जोशी, उपासना सिंह
नील (जिमी शेरगिल) कोलंबिया विश्वविद्यालय का होनहार छात्र है। खूबसूरत माया (निशा रावल) को वह बेहद चाहता है। माया न्यूयॉर्क में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करना चाहती है।
IFM
सनी मल्होत्रा (राजपाल यादव) नील का रूममेट और जिगरी दोस्त है। लड़कियों के साथ फ्लर्ट करना उसकी आदत है। वह टीना (सारा थॉमस) को बेहद चाहता है और उसके साथ कई हास्यास्पद परिस्थितियाँ निर्मित होती हैं।
नील को अपना करियर बनाने का एक बड़ा अवसर मिलता है। भारत में उसे कॉल सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव मिलता है, जिसे वह स्वीकार कर लेता है। माया उसके इस निर्णय के खिलाफ है, लेकिन सनी के साथ नील भारत पहुँच जाता है।
भारत में नील की मुलाकात तनवी (मोनिष्का) से होती है, जो नील और उसकी टीम की मदद करती है। आकर्षक और आक्रामक स्वभाव की तनवी, नील के प्रति आकर्षित हो जाती है। वह नील का दिल जीतने की भरसक कोशिश करती है। नील के दिल में माया बसी है, इसलिए वह तनवी को ठुकरा देता है।
IFM
तनवी के दिमाग पर बदला लेने का भूत सवार हो जाता है। वह ऐसा जाल बुनती है कि नील की व्यावसायिक और निजी जिंदगी में मुसीबतों का अंबार लग जाता है। क्या तनवी की योजना कामयाब हो पाएगी? क्या नील और माया का मिलन हो पाएगा? कैसे निकलेगा नील इन मुसीबतों से?
इन सवालों का जवाब मिलेगा यूथफुल, म्यूजिकल, रोमांटिक और कॉमेडी फिल्म ‘हँसते-हँसते’ में।