PR |
कई वर्षों बाद हिंदी में 3-डी फिल्म आ रही है। इसका निर्माण किया है विक्रम भट्ट ने और उनका दावा है कि ‘हांटेड’ भारत की पहली स्टीरियोस्कोपिक थ्री डी हॉरर फिल्म है। इसकी शूटिंग कई विदेशी तकनीशियनों के साथ थ्री-डी में ही हुई है। कहानी घूमती है एक बंगले के इर्दगिर्द। यह हवेली डलहौजी में स्थित है। इस बंगले को लेकर कई किस्से प्रचलित हैं। लोगों का विश्वास है कि इसमें एक आत्मा का निवास है और रात में डरावनी आवाज के साथ अजीब घटनाक्रम घटते हैं।
PR |
रेहान इस बंगले का मालिक है। कर्ज में उसका परिवार डूबा हुआ है। इसलिए वह बंगले को बेचने के लिए डलहौजी आता है। उसे खरीददार मिल गया है, लेकिन वह एग्रीमेंट पर साइन तभी करेगा जब रेहान इस बंगले को उस आत्मा के चंगुल से मुक्त कर देगा। रेहान उस बंगले में रूकता है और उसके साथ रहस्यमय घटनाएँ घटती हैं। बंगले की अतीत की कुछ बातें उसके सामने आती हैं। एक खूबसूरत लड़की का फोटो उसे मिलता है, जिसका नाम मीरा है। रेहान समझ नहीं पाता कि आखिर कोई कैसे एक फोटो और नाम से प्यार कर सकता है जब तक उसे पता नहीं चल जाता कि यही आत्मा की उस घर में रहने की वजह है।
PR |