Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आयरन मैन 3 - मूवी रिव्यू

Advertiesment
हमें फॉलो करें आयरन मैन 3

समय ताम्रकर

PR
एक सुपरहीरो की फिल्म से जो अपेक्षाएं होती हैं उस पर आयरन मैन 3 खरी उतरती है। सभी को पता है कि सुपरहीरो की कहानियां अच्छाई बनाम बुराई की होती है, लेकिन दर्शक को जो चीज रोमांचित करती है वो है दमदार प्रस्तुतिकरण, शानदार एक्शन सीक्वेंस और जबरदस्त उतार-चढ़ाव। इन्हीं कसौटी पर आयरन मैन 3 अपने प्रशंसकों को खुश करती है। थ्री-डी इफेक्ट्स फिल्म की जान है और यह फिल्म थ्री-डी वर्जन में ही देखी जानी चाहिए।

टोनी स्टार्क अपने विशाल बंगले में कई आयरन मैन सूट तैयार करता है और इसको लेकर उसका अपनी गर्लफ्रेंड पीपर पॉट्स से विवाद भी होता रहता है। वह लगातार 72 घंटे तक काम करता है लंबे समय से उसने गहरी नींद नहीं ली है।

आतंकवादी मैनडेरिन का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है जिससे सभी चिंतित है। पत्रकारों से बात करते हुए टोनी उसे धमकी देते हुए अपने घर का पता भी बता देता है। मैनडेरिन इसे अपने लिए चुनौती मानता है और टोनी के घर पर जबरदस्त हमला करता है। टोनी और उसकी गर्लफ्रेंड किसी तरह अपनी जान बचाते हैं।

टोनी को मृत मान लिया जाता है। उसके हथियार और शक्ति में पहले जैसी बात नहीं होती। वह अपने आपको एक अनजान जगह पर पाता है जहां 10 वर्ष का एक लड़का हर्ले उसकी मदद करता है।

किस तरह से टोनी फिर शक्तिशाली होता है। मैनडेरिन को ढूंढ निकालता है। किस तरह से उसे मैनडेरिन का राज पता चलता है, यह फिल्म का सार है।

फिल्म की कहानी उतनी मजबूत नहीं है, लेकिन परदे पर जिस तरह से इसे पेश किया गया है, वो पूरी तरह दर्शकों को सीट पर बैठे रहने के लिए मजबूर करता है। पहले सीन से आखिरी सीन तक बोरियत का एक भी पल नहीं है। साथ ही फिल्म की अवधि बहुत कम है, इससे फिल्म बेहद कसी हुई लगती है।

webdunia
PR
चाइनीज थिएटर में विस्फोट वाला दृश्य, टोनी के घर पर तथा अमेरिकी हवाई जहाज पर मैनडेरिन के हमले वाले दृश्य फिल्म की जान है। स्पेशल इफेक्ट्सल इतने बेहतरीन हैं कि सारे दृश्य एकदम वास्तविक लगते हैं। फिल्म का क्लाइमेक्स पैसा वसूल है और इसमें एक्शन जबरदस्त है।

निर्देशक शेन ब्लैक ने कुछ बदलाव आयरन मैन सीरिज में किए हैं और ये बदलाव फिल्म को ऊंचाइयों पर ले जाते हैं। हर्ले वाला प्रसंग जोड़कर फिल्म को बच्चों से जोड़ने की कोशिश की गई है और ये दृश्य अच्छे बन पड़े हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जार्विस से टोनी की नोक-झोक भी उम्दा है। शेन ने एक्शन के अलावा, ह्यूमर और ड्रामे का भी ध्यान रखा है।

रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने आयरन मैन के किरदार में जान फूंक दी है। एक्शन के साथ-साथ वे इमोशनल दृश्यों में भी बेहद प्रभावी रहे हैं। बेन किंग्सले का रोल छोटा है, लेकिन उनका अभिनय देखने लायक है।

कुल मिलाकर आयरन मैन में अपने प्रशंसकों को खुश करने वाली सारी खूबियां मौजूद हैं।

webdunia
PR
निर्माता : केविन फीज
निर्देशक : शेन ब्लैक
कलाकार : रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ग्वेनेथ पॉल्ट्रो, बेन किंग्सले
2 घंटे 10 मिनट
रेटिंग : 3.5/5

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi