Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(दशमी तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण दशमी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
  • व्रत/मुहूर्त-भद्रा, प्रेस स्वतंत्रता दिवस
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

मन, वचन और कर्म पर संयम रखो

भगवान बुद्ध के अमृत वचन

हमें फॉलो करें मन, वचन और कर्म पर संयम रखो

कायप्पकोपं रक्खेय्य कायेन संवुतो सिया।

कायदुच्चरितं हित्वा कायेन सुचरितं चरे॥


- बुद्ध कहते हैं कि शरीर के दुराचार से मनुष्य अपने को बचाए। अपने शरीर का संयम करें। शरीर का दुराचार छोड़कर सदाचार का पालन करें।


webdunia
FILE

वची पकोप रक्खेय्य वाचाय संब्रुतो सिया।

वची दुच्चरितं हित्वा वाचाय सुचरितं चरे


- वाणी के दुराचार से मनुष्य अपने को बचाए। अपनी वाणी का संयम करें। वाणी के दुराचार को छोड़कर सदाचार का पालन करें।


webdunia
FILE

मनोपकोपं रक्खेय्य मनसा संवुतो सिया।

मनोदुच्चरितं हित्वा मनसा सचरितं चरे॥


- मन के दुराचार से मनुष्य अपने को बचाए। अपने मन का संयम करें। मन के दुराचार को छोड़कर सदाचार का पालन करें।


webdunia
FILE

कायेन संवुता धीरा अथो वाचाय संवुता।

मनसा संवुता धीरा ते वे सुपरिसंवुता॥


- जो बुद्धिमान लोग शरीर को संयम में रखते हैं, वाणी को संयम में रखते हैं, मन को संयम में रखते हैं, वे ही पूरे तौर से संयमी माने जाते हैं।

webdunia
FILE


हर काम की कसौटी क्या हो?

- भगवान बुद्ध कहते हैं कि प्रत्येक मनुष्य को काया, वचन और मन से काम करना चाहिए। जब हम काया से काम करना चाहें, तो सोचना चाहिए कि मेरा यह काय-कर्म अपने, दूसरे या दोनों के लिए पीड़ादायक तो नहीं? क्या यह अकुशल, दुख देने वाला काय-कर्म है? यदि हमे ऐसा लगे कि यह बुरा काय-कर्म है, तो उसे कभी मत करना

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi