Budget 2010 20 9 %e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a4%ac %e0%a4%a1%e0%a5%89%e0%a4%b2%e0%a4%b0 %e0%a4%8f%e0%a4%ab%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%88 %e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a4%be 110022600028_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

20.9 अरब डॉलर एफडीआई आया

Advertiesment
बजट 201011
वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने लोकसभा में वर्ष 2010-11 का आम बजट पेश करते हुए कहा कि देश में अप्रैल-दिसंबर 2009 के दौरान 20.9 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) हुआ।

सरकार ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश व्यवस्था को सरल बनाने के लिए कई उपाय किए हैं ताकि यह विदेशी निवेशकों को आसानी से समझ में आ सके। पहली बार स्वामित्व एवं नियंत्रण को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नीति के मुख्य भाग के रूप में मान्यता दी गई है।

सरकार ने मूल्य निर्धारण एवं प्रौद्योगिकी अंतरण शुल्क, ट्रेड मार्क, ब्रांड नाम और रायल्टी का भुगतान पूरी तरह से उदार बनाने की पहल की है। इन भुगतानों को अब अनुमोदित मार्ग के तहत किया जा सकता है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi