Budget 2010 %e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be %e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%81%e0%a4%a6%e0%a5%80 %e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f %e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%81%e0%a4%97%e0%a5%87 110022600061_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना-चाँदी हुए महँगे

Advertiesment
बजट 2010
वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने आज लोकसभा में वित्त वर्ष 2010-11 का आम बजट पेश करते हुए कहा कि कीमती धातुओं की कीमतें निरंतर बढ़ती जा रही हैं। चूँकि इन पर विशिष्ट दरों पर सीमा शुल्क वसूला जाता है और वे इन दरों को निम्नानुसार सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव करता हूँ।

सोने और प्लैटिनम पर उत्पाद शुल्क 200 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़ाकर 300 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी पर उत्पाद शुल्क 1000 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति किलोग्राम। रत्न और जवाहरात हमारे निर्यात समूह में एक परंपरागत मद है।

रोडियम-जवाहरात पर पालिश करने में प्रयुक्त होने वाली एक कीमती धातु पर 10 प्रतिशत का बुनियादी सीमा शुल्क लगता है। इसे घटाकर 2 प्रतिशत किया जा रहा है।

सोने की घरेलू परिशोधन क्षमता बढ़ाने के लिए उन्होंने स्वर्ण अयस्क और सांद्रो पर विशेष अतिरिक्त शुल्क से पूर्ण छूट के साथ बुनियादी शुल्क यथा मूल्य 2 प्रतिशत से घटाकर स्वर्ण तत्व के प्रति 10 ग्राम 140 रुपए विशिष्ट शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया है। इसके अतिरिक्त ऐसे अयस्क अथवा सांद्र से बनाए गए परिशोधित स्वर्ण पर उत्पाद शुल्क 8 प्रतिशत से घटाकर 280 रुपए प्रति 10 ग्राम का विशिष्ट शुल्क लगाया जा रहा है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi