Budget 2011 12 %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a3%e0%a4%ac %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%98%e0%a5%8b%e0%a4%b7%e0%a4%a3%e0%a4%be %e0%a4%aa%e0%a4%b0 %e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a5%80 111022800068_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रणब की घोषणा पर चुटकी

Advertiesment
बजट
FILE
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को लोकसभा में जब आयकर में छूट संबंधी घोषणा की तो कुछ सदस्यों ने चुटकी ली कि प्रणब दा ने खुद को ध्यान में रखते हुए यह ऐलान किया है।

इस पर मुखर्जी ने भी मुस्कराते हुए कहा कि अभी 80 तक पहुँचने में कई साल बाकी हैं। अभी मैं 80 साल का नहीं हुआ हूँ। इससे पूर्व मुखर्जी ने वर्ष 2011-12 के लिए आम बजट पेश करते हुए जब 80 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयकर छूट सीमा को पाँच लाख रुपए तक करने की घोषणा की तो सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जहाँ मेजें थपथपा कर इसका स्वागत किया, वहीं कुछ सदस्यों ने चुटकी ली कि वित्तमंत्री ने अपने फायदे के लिए यह घोषणा की है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi