Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रेल बजट : एयरपोर्ट जैसे बनेंगे 100 स्टेशन

Advertiesment
हमें फॉलो करें रेल बजट 2012
, बुधवार, 14 मार्च 2012 (17:04 IST)
FILE
रेल बजट प्रस्तुत करते हुए रेलमंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि हमारा सपना है कि भारतीय रेल विकास का इंजन बने। देश के 100 रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। चार नए रेल कोचिंग इंस्टीट्यूट बनाए जाएंगे। डबल डेकर मालगाड़ियां शुरू की जाएंगी। नवी मुंबई को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ा जाएगा।

रेल मंत्री ने कहा कि 9000 से 12000 एचपी वाले बिजली इंजन लाए जाएंगे और ट्रैक 160 किमी/घंटा की रफ्तार के लायक होंगे और रेलवे ट्रैकों के दोहरीकरण पर भी खास ध्यान दिया जाएगा, साथ ही शताब्दी ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। हमारी ट्रेनें बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की विरासत को दिखाएंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi