Budget 2012 13 %e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a4%ae%e0%a4%b0 %e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc %e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be %e0%a4%ac%e0%a4%9c%e0%a4%9f %e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be 112031600149_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जनता की कमर तोड़ देगा बजट-भाजपा

Advertiesment
केन्द्रीय बजट 201213
FILE
देश के प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने संसद में पेश किए गए आम बजट को देश की जनता के साथ धोखा करार देते हुए कहा कि यह मंहगाई की मार से त्रस्त लोगों की कमर तोड़ देगा।

वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी की ओर से शुक्रवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2012-13 के लिए पेश किए गए आम बजट पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आयकर की सीमा मामूली बढ़ाकर सरकार ने लोगों के हाथों में लालीपाप थमाया है। सेवा कर और अन्य मदों में जिस हिसाब से वृद्धि की गई है उससे देश की जनता पर 40 हजार करोड का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, जिससे उनकी कमर टूट जाएगी।

पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सरकार ने नाकाम हो चुके अर्थशास्त्र के फार्मूले को फिर से नए कलेवर के साथ पेश किया है, जो उदारीकरण की बजाय उधारीकरण के रास्ते पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे जमीन से लेकर आसमान तक आम आदमी को कहीं भी राहत मिलती नहीं दिखाई देती। उन्होंन कहा कि दीदी (ममता) की बगावत के बीच दादा का यह बजट सरकार की विदाई का बिगुल साबित होगा।

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़े ही फिल्मी अंदाज में कहा कि दीदी का रेल बजट जहां खाली डिब्बा था, वहीं दादा का यह बजट खाली बोतल है। यह पूरी तरह से 'जनविरोधी' भ्रमित करने वाल, नीरस और बेहद शिथिल बजट है। मनोरंजन जगत को इससे बड़ी उम्मीद थी, लेकिन यहां तो पर्दा उठने के पहले ही गिर गया।

भाजपा की युवा महिला सांसद सरोज पांडे ने कहा कि इस बजट में महिलाओं को पूरी तरह अनेदखा किया गया है। हर बार महिलाओं को आयकर की सीमा में पुरुषों से अधिक छूट दी जाती थी, लेकिन इस बार यह फायदा नहीं मिला। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi