Publish Date: Thu, 26 Feb 2015 (12:29 IST)
Updated Date: Thu, 26 Feb 2015 (12:32 IST)
नई दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट पेश करने के दौरान घोषणा की कि यात्री किराए में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं होगी।
बजट से पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि मोदी सरकार बजट में यात्री किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं करेगी। प्रभु ने कहा कि रेलवे की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ। रेलवे में डिजिटलाइजेशन पर जोर। टेंडर में पारदर्शिता जरूरी है।