Campus Buzz %e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82 %e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82 %e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%b6%e0%a4%a8 110020400104_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कहीं खुशी कहीं टेंशन

कैम्पस में बिखरे कई रंग

Advertiesment
यूनिवर्सिटी
ND
कॉलेज कैम्पस में युवाओं की लाइफस्टाइल मौज मस्ती के साथ पढ़ाई के ईदगिर्द ही घूमती नजर आती है, लेकिन बुधवार को यूनिवर्सिटी कैम्पस का नजारा कुछ बदला सा था। यहाँ विद्यार्थियों ने 'पर्यावरण संरक्षण रैली' के माध्यम से पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। कुछ विद्यार्थी गेम्स कॉम्पीटिशन की तैयारी में व्यस्त नजर आ रहे थे तो कुछ ऐसे भी थे जो कैम्पस की बिंदास लाइफ से दूर अपने करियर को बेहतर बनाने की तैयारी कर रहे थे। इन सभी के चेहरे पर प्लेसमेंट इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन करने का टेंशन भी साफ झलक रहा था।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश : स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों ने कॉलेज कैम्पस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से 'पर्यावरण संरक्षण रैली' का आयोजन किया। रैली में पोस्टर थामे विद्यार्थी साइकल पर कैम्पस में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे थे। बढ़ते प्रदूषण के कारण पर्यावरण में हो रहे बदलाव से व्याकुल धरती बनी एक छात्रा भी रैली में शामिल थी। विभागाध्यक्ष डॉ. मानसिंह परमार कहते हैं कि आज किसी भी क्षेत्र में नई पहल करने में युवा की नई सोच की जरूरत होती है। पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं को कॉलेज कैम्पस से शुरुआत करने की जरूरत है। तभी हम पर्यावरण प्रदूषण की वैश्विक समस्या का निवारण कर सकते हैं।

सिनर्जी की तैयारियों में व्यस्त : आईआईपीएस के विद्यार्थी इन दिनों कॉलेज कैम्पस में टेस्ट के टेंशन से दूर ज्यादा वक्त खेलने में बिता रहे थे। इसका कारण क्लास बंक करना नहीं बल्कि ये क्लास के बाद 'सिनर्जी 2010' की तैयारियों में व्यस्त हैं। फैकल्टी इंचार्ज सुरेन्द्र मालवीय कहते हैं कि दो दिवसीय गेम्स कॉम्पीटिशन की शुरुआत 8 फरवरी से होगी। विद्यार्थियों में टीम भावना का विकास करने के लिए यह आयोजन किया जाता था। कॉम्पीटिशन में क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस व वॉलीबाल सहित कई खेलों के लिए टीमें बनाई जाएँगी। अमित सिंह वोहरा कहते हैं कि कॉम्पीटिशन में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए हमने तैयारियाँ शुरू कर दी।

प्लेसमेंट में बेहतर प्रदर्शन का टेंशन : आईएमएस कैम्पस में बुधवार को विद्यार्थी कैम्पस प्लेसमेंट की तैयारियों में व्यस्त नजर आ रहे थे। कोई अपने दोस्त के साथ इंटरव्यूह की प्रैक्टिस कर रहा था तो विद्यार्थियों पर प्लेसमेंट में अपना बेहतर प्रदर्शन देने का टेंशन भी कुछ ज्यादा ही था।

प्लेसमेंट ऑफिसर अवनीश व्यास ने बताया कि आईएमएस में बुधवार को आईसीआईसीआई लोम्बार्ड द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट आयोजित किया गया। इसमें जीडी के बाद 28 विद्यार्थियों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया था। इसमें से आईएमएस के 6 एवं इंदौर इंदिरा कॉलेज के 2 विद्यार्थियों को कंपनी द्वारा 3.5 लाख रुपए सालाना के पैकेज पर चयनित किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi