Publish Date: Tue, 02 Feb 2010 (20:48 IST)
Updated Date: Tue, 02 Feb 2010 (20:48 IST)
विद्यासागर स्कूल में दादी, नाना-नानी सम्मेलन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त न्यायाधीश वीडी ज्ञानी थे। बच्चों द्वारा अपने दादा-दादी, नाना-नानी के मनोरंजन हेतु उनके लिए स्वागत गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्थापक रामेश्वर पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य एसके जोशी ने इस मौके पर कहा कि यह आदरणियों को एक क़ड़ी में पिरोने की कोशिश है। आभार सुनील पाण्ड्या ने माना।