Publish Date: Fri, 22 Jan 2010 (20:21 IST)
Updated Date: Fri, 22 Jan 2010 (20:21 IST)
राजधानी लखनऊ के भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में बुधवार को गायन की परास्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा ने फाँसी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय हितांशु शुक्ला का शव छात्रावास मे उसके कमरे की खिड़की की ग्रिल से लटका पाया गया।
शाहजहाँपुर की रहने वाली हितांशु शुक्ला भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय में गायन की परास्नातक (एमपीए) प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है, लेकिन पुलिस को प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है।
About Writer
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।....
और पढ़ें