Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Citroen C3 Sport Edition लॉन्च, जानिए क्या है इस धांसू कार की कीमत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Citroen C3 Sport Edition

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 16 जून 2025 (17:31 IST)
एंट्री लेवल हैचबैक कार सिट्रोएन C3 का स्पोर्ट एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। कार की कीमत 6.44 लाख रुपए से 10.21 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) के बीच रखी गई है। ​सिट्रोएन C3 स्पोर्ट एडिशन में मैकेनिकली कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही 1.2-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 81Bhp और 115Nm जनरेट करता है। ह एडिशन सभी सिट्रोएन डीलरशिप पर उपलब्ध है और इसकी कीमत स्टैंडर्ड एडिशन से 21,000 रुपए ज्यादा है।  
 
इंजन को 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है। कार के साथ 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है, जो 109hp और 190Nm का टार्क जनरेट करता है। इसके साथ अब 6-स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।  Citroen C3 Sport Edition का  मुकाबला मारुति वैगन आर, सेलेरियो और टाटा टियागो से है।
एक्सटीरियर और इंटीरियर में क्या हैं बदलाव
कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में कुछ कॉस्मेटिक चेंजेस किए गए हैं। इसके साथ इसमें नया गार्नेड रेड कलर ऑप्शन भी जोड़ा गया है। सेफ्टी के लिए C3 स्पोर्ट एडिशन ​​​​​​​में अब 6 एयरबैग भी दे दिए गए हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एक हिल होल्ड असिस्ट, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और सेंसर के साथ एक रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।
 
क्या है कार का माइलेज
कार का मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ ARAI-प्रमाणित माइलेज 19.3kmpl है, लेकिन रियल वर्ल्ड कंडिशन में यह शहरी क्षेत्र में 11.5-15.18kmpl और हाईवे पर 15.75 - 20.27kmpl का माइलेज देती है। वहीं, CNG में 17.4 km/kg का माइलेज मिलता है। Edited by: Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इसराइल-ईरान संघर्ष से पाकिस्तान बेहाल, बलूचिस्तान में ईंधन का संकट, बंद हो रहे पेट्रोल पंप