Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस सस्ती SUV के दीवाने हुए लोग, अब तक बिक चुकी 3 लाख से ज्यादा यूनिट्स

हमें फॉलो करें इस सस्ती SUV के दीवाने हुए लोग, अब तक बिक चुकी 3 लाख से ज्यादा यूनिट्स
, गुरुवार, 26 मई 2022 (17:44 IST)
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार को बताया कि भारत में कंपनी ने वर्ष 2019 से 3 लाख से अधिक वेन्यु कारों की बिक्री की है। कंपनी के बिक्री, विपणन एवं सेवा निदेशक तरुन गर्ग ने कहा कि हुंडई वेन्यु की कामयाबी ग्राहकों के उच्च-तकनीक और फीचर्स के प्रति आकर्षण सबूत है। वेन्यु की एडवांस ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से उच्च उन्नत आईएमटी (इंटेलिजेंट मैन्युअल ट्रांसमिशन) ग्राहकों को वर्ष दर वर्ष आकर्षित कर रही है। खबरों के मुताबिक जून 2022 में इस कार का नया अवतार पेश करने जा रही है।
 
क्यों है ज्यादा लोकप्रिय : Hyundai Venue का साइज छोटा होने से इसे उन खरीदारों के बीच लोकप्रिय बना दिया है जो मुख्य रूप से दैनिक आधार पर शहर की सीमा के अंदर कार चलाते हैं। ऐसे समय में जब कुछ कंपीटीटर्स ने केवल पेट्रोल वेरिएंट का विकल्प चुना है, वहीं हुंडई ने वेन्यू पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ उतारा है।
हुंडई ने वेन्यु को वर्ष 2019 में पेश किया था जो ब्लूलिंक तकनीक के साथ भारत की पहली एसयूवी थी। शुरुआत में इसमें 33 ब्लूलिंक तकनीक से जुड़े फीचर्स थे। इन विशेषताओं के साथ यह ग्राहकों के बीच बड़ी प्रचलित रही। वर्तमान में वेन्यु में 52 ब्लूलिंक से जुड़े फीचर्स हैं।
 
हुंडई वर्ष 2020 और 2021 में नंबर एक एसयूवी विनिर्माता रहा जिसमें वेन्यु का एक बड़ा हिस्सा है।
हुंडई ने वर्ष 2021 में 2.5 लाख से अधिक एसयूवी बेची थी जिसमें 1.08 लाख कारों की बिक्री के साथ वेन्यु की हिस्सेदारी 42 प्रतिशत थी। कंपनी ने कहा कि वर्ष 2021 में हुंडई वेन्यु की अपनी श्रेणी में बाजार में हिस्सेदारी 16.9 प्रतिशत थी, जो ग्राहकों के बीच कार का एक बेहतरीन प्रदर्शन है।
 
क्या है कीमत : लॉन्च के समय वेन्यू को चार वेरिएंट E, S, SX और SX(O) और 13 मॉडलों में पेश किया गया था। यह एसयूवी छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और सात-स्पीड डबल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) ऑप्शन के साथ आती है। इसके बाद इसमें एक सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी जोड़ा गया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 7.11 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और टॉप वैरिएंट के लिए 11.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेयर बाजार में गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 503 अंक उछला