Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Mahindra की सबसे सस्ती Electric Car Atom, 100 Kms की रेंज का दावा, बाजार में मचाएगी तहलका

हमें फॉलो करें Mahindra की सबसे सस्ती Electric Car Atom, 100 Kms की रेंज का दावा, बाजार में मचाएगी तहलका
, गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (21:05 IST)
Mahindra  ने अपने एटम इलेक्ट्रिक (Atom Electric) की झलक 2 साल पहले ऑटो एक्सपो 2020 में दिखाई थी। इसे 2022 में ही लॉन्च होना था। कोरोनावायरस महामारी के कारण इसकी लॉन्चिंग टल गई। कार को लेकर अब कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। लोग इस सस्ती इलेक्ट्रिक कार का इंतजार कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह छोटी इलेक्ट्रिक कार मारुति की ऑल्टो से भी सस्ती होगी और 100 Kms तक का रेंज देगी। कार की कीमत के बारे में कहा जा रहा है कि यह 3 से 5 लाख के बीच होगी। माना जा रहा है कि यह Electric Vehicle सेगमेंट में सबसे सस्ती कार होगी।
4 वैरिएंट में आएगी : हाल ही में लीक हुए RTO डॉक्यूमेंट में इस मिनी ईवी के बारे में कुछ बड़ी जानकारियां सामने आई हैं। यह एक 4 डोर वाली मिनी कार के रूप में आएगी।

इसमें सिर्फ 4  लोग ही बैठ सकेंगे। Mahindra Atom को क्वाड्रिसाइकिल के रूप में डिजाइन किया गया है। खबरों के मुताबिक K1, K2, K3 और K4 वैरिएंट में यह कार लॉन्च होगी। 
 
खबरों के अनुसार K1 और K2 वैरिएंट में 7.4 kWh, 144 Ah की बैटरी पैक मिलेगा जबकि Atom K3 और K4 में 11.1 kWh, 216 Ah बैटरी पैक मिलेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

त्योहारों के बीच corona को लेकर एक्सपर्ट्‍स की चेतावनी, BA 2.75 वैरिएंट नवंबर में मचा सकता है तबाही