Publish Date: Thu, 14 Sep 2023 (18:59 IST)
Updated Date: Thu, 14 Sep 2023 (19:01 IST)
Tata Nexon Facelift launched in India : Tata ने नई Nexon Facelift को लॉन्च कर दिया है। इसे 8.09 लाख की शुरुआती कीमत पर बाजार में लॉन्च किया गया है। नई Nexon को 21000 रुपए में बुक किया जा सकता है। Tata Nexon Facelift अब 11 वैरिएंट्स और 6 रंगों में उपलब्ध होगी। Tata Nexon के ईवी वर्जन को भी कंपनी ने लॉन्च किया है।
क्या है नई नेक्सन में : नई नेक्सन को exterior और design में बिलकुल नया लुक दिया गया है। grille, bumper, split headlamp सेटअप में भी काफी बदलाव किए गए हैं।
कंपनी के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कार को लॉन्च करते हुए कहा कि अपने नए अवतार में सबसे ज्यादा बिकने वाला और काफी समृद्ध यह इलेक्ट्रिक वाहन भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में बोल्ड डिजिटल डिजाइन लैंग्वेज के साथ यह भविष्य को ध्यान में रखकर यात्रियों को तकनीक से लैस यात्रा अनुभव प्रदान करता है। इसमें सहज रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले नए-नए फीचर पेश किए गए हैं।