Publish Date: Wed, 07 Feb 2024 (19:18 IST)
Updated Date: Wed, 07 Feb 2024 (19:22 IST)
MG Comet EV now cheaper by Rs 1.40 lakh : MG मोटर्स ने 100 साल होने पर ग्राहको तोहफा दिया है। MG मोटर्स ने अपने सभी गाड़ी के मॉडल्स की कीमतों में कटौती की है। इसमें अपनी इलेक्ट्रिक MG Comet EV के दामों को भी घटाया है। सबसे अधिक कटौती ZS EV मॉडल में की है। ZS EV के शुरुआती दाम में 3.9 लाख रुपए की कमी की गई है। कंपनी ने Comet EV को मई 2023 में लॉन्च किया था।
बनी देश की सबसे सस्ती कार : कंपनी के इस फैसले के बाद MG Comet EV अब देश में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन गई है। इससे पहले टाटा टियागो ईवी थी। टियागो की एक्स शोरूम कीमत 8.29 लाख से लेकर 12.09 लाख रुपये तक है। Comet EV और टियागो ईवी की कीमत में एक बड़ा अंतर था। कंपनी की इस कटौती के बाद कीमत अब 8.69 लाख-12.04 लाख रुपए के बीच हो गई है।
कितनी है कटौती : कंपनी ने MG Comet EV की एक्स शोरूम कीमत 6.99 लाख से लेकर 8.58 लाख के बीच तय की है। कंपनी ने इस कटौती के दौर में Comet के एंट्री लेवल वेरिएंट पेस ट्रिम की कीमत में 99,000 रुपए की कटौती की है जबकि टॉप वेरिएंट Plush ट्रिम की कीमत में 1.40 लाख रुपए की कटौती की है।
230 की रेंज का दाव : कार को लेकर कंपनी का दावा है कि Comet EV की सिंगल चार्ज में रेंज 230 किमी है। ये रेंज ARAI-सर्टिफाइड है। Comet EV में कंपनी की ओर से 17.3kWh बैटरी पैक मिलता है। इसमें रियर एक्सल पर सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, ये मोटर 42hp और 110Nm का टॉर्क पैदा करती है।