Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रस्तुतिकरण पर भी निर्भर हैं अच्छे अंक

Advertiesment
हमें फॉलो करें करियर
ND
ND
अकसर अच्छी तैयारी करने के बाद भी छात्रों की शिकायत होती है कि अंक अच्छे नहीं आते हैं। इसकी एक बड़ी वजह है कि आप अपना प्रश्नपत्र कैसे हल करते हैं।

कई बार दुविधा के कारण छात्र अच्छे से प्रश्नों के उत्तर नहीं दे पाते हैं, जल्दी में प्रश्न छूट जाते हैं या फिर प्रस्तुतिकरण खराब होने के कारण अंक नहीं मिल पाते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप प्रश्नपत्रों को कैसे हल करें, इस बात पर अधिक ध्यान दें।

बहुत अच्छी तैयारी के बाद भी कई बार अच्छे अंक नहीं आ पाते हैं। प्रस्तुतिकरण उत्तर पुस्तिका का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी से कई बार औसत छात्र को अच्छे अंक मिल जाते हैं। उत्तर पुस्तिका में अच्छी लिखावट, उत्तर देने का ढंग, उत्तर हाइलाइट करना, सही क्रम लिखना, अपनी बात को आकर्षक अंदाज में लिखना बहुत जरूरी है।

शिक्षकों का कहना है छात्रों के लिए सबसे जरूरी है कि प्रश्नपत्र मिलते ही उसे अच्छे से पढ़ लें।

उसके बाद उस प्रश्न को सबसे पहले पढ़ें जिसका उत्तर अच्छे से याद है। कोशिश करें कि उत्तर को प्वाइंट्स में लिखें और उसे हाइलाइट करें। प्रत्येक उत्तर लिखने के बाद सही गैप रखें। प्रश्न संख्या को अलग रंग के पेन से लिखें जिससे वह नजर आए। इससे उत्तर पुस्तिका जांचने वाले से भी कोई सवाल नहीं छूटेगा और प्रस्तुतिकरण में भी अच्छे अंक मिलेंगे।

छात्र इस बात को दिमाग में न रखें कि क्रमानुसार उत्तर लिखना है। अगर कोई प्रश्न करना नहीं आ रहा है तो उसे छोड़ अगला प्रश्न करें।

छात्र को अगर कोई प्रश्न बिल्कुल नहीं आता तो भी उसे छोड़ें नहीं। प्रश्न समझ कर आखिर में कुछ प्वाइंट्स ही लिख दें। जो उत्तर अच्छे से आते हैं, उसे बहुत अच्छे से लिखें। इससे उत्तर पुस्तिका जांचने वाले को पता चलता है कि छात्र का स्तर क्या है।

अगर आपके उत्तर बहुत अच्छे लिखे होंगे तो परीक्षक आगे प्रश्नों को जाँचने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगाएँगे और अंक भी अच्छे मिलेंगे। सामाजिक विज्ञान जैसे ज्यादा लिखने वाले विषयों का लिख कर अभ्यास करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi