Career Advice %e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%96 %e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a5%87 %e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8 %e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%8b %e0%a4%b0%e0%a5%87 110022500063_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुख भरे दिन आयो रे....

Advertiesment
करियर
ND
ND
देश के कॉरपोरेट सेक्टर में इन दिनों पॉजि‍टि‍व माहौल नजर आ रहा है। कंपनियाँ लगभग डेढ़ साल पहले के अपने डेवलपमेंट प्‍लान्‍स को अमली जामा पहनाने के लिए आतुर नजर आ रही हैं। इकॉनॉमी के पटरी पर आ जाने के कारण अब कंपनियाँ न केवल अपने यहाँ काम कर रहे कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का प्‍लान बना रही हैं बल्कि नए रि‍क्रूटमेंट करने के लिए भी कैंपस प्लेसमेंट्स में भाग ले रही हैं।

कंपनियों द्वारा जिस प्रकार से उत्साह बताया जा रहा है उससे जाहिर है कि आगे आने वाले महीनों में नौकरियों की बहार होगी। विशेषज्ञों की मानें तो सभी सेक्टर्स में नौकरियों की बहुत होंगी परंतु सबसे ज्यादा सर्विस सेक्टर में नौकरियाँ मिलने की संभावना जताई जा रही है। लगभग डेढ़ वर्ष के नौकरियों के सूखे के बाद अब नौकरियों में सुख के दिन आ रहे हैं और विशेषज्ञों की मानें तो यह समय ऐसा है जब कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लेना होगा।

बाजार में नौकरियों की बहार आ चुकी है इसका पैमाना देश की प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान आईआईएम के प्लेसमेंट से पता चलता है। आईआईएम अहमदाबाद में जिस तरह से अंतराष्ट्रीय कंपनियों ने प्लेसमेंट के लिए आमद दी है उससे साफ जाहिर होता है कि संस्थान के विद्यार्थियों को इस बार काफी अच्छे पैकेज मिलेंगे।

पि‍छले साल रि‍सेशन के कारण जैसे-तैसे प्लेसमेंट हुए थे और अन्य बी स्कूल्स में हालात यह थे कि केम्पस में कंपनियाँ ही नहीं आई थीं। इस वर्ष सभी बी स्कूल्स में प्लेसमेंट के लिए कंपनियाँ आ रही है और नौकरियाँ भी दे रही हैं। अभी ये कंपनियाँ वर्ष 2007 के स्तर की सैलरी ऑफर नहीं कर रही है पर गत वर्ष की तुलना में यह कही बेहतर है।

ऑटो सेक्टर में खुशी की लहर

एफएमसीजी से लेकर टेलीकॉम व ऑटो सेक्टर में इस बार वेतन बढोत्तरी होने की उम्मीद की जा रही है। सबसे ज्यादा खुशी ऑटो सेक्टर में है। ऑटो सेक्टर ने मंदी के चलते व बाद में काफी बेहतरीन परिणाम दिए हैं। इस कारण संपूर्ण ऑटो सेक्टर में अच्छी वेतन बढोत्तरी होने की संभावना है।

इसके अलावा एविएशन सेक्टर अभी भी घाटे में है पर यात्रियों की संख्या में बढोत्तरी ने आशा जगाई है और आगे आने वाले दिनों में इनमें आपसी प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ेगी और अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए वेतन बढोत्तरी करना जरूरी हो जाएगा।

webdunia
ND
ND
टेलीकॉम सेक्टर में भी काफी घमासान चल रही है। इन कंपनियों ने मंदी के दौरान भी सैलेरी बढ़ाई थी। इस कारण टेलीकॉम सेक्टर में वेतन वृद्धि होना निश्चित है। कुल मिलाकर संपूर्ण परिदृश्य काफी अच्छा है नौकरी पाने वालों के लिए भी और जो नौकरी कर रहे हैं उनके लिए भी।

अपने आपको तैयार रखें :

कारपोरेट वर्ल्ड में नौकरियों की बहार है पर इस बहार का फायदा आप कैसे ले सकते हैं।

अपने आपको जॉब मार्केट में बनाए रखने के लिए नेटवर्किंग को और तेज करें

बदलते सि‍नेरि‍यो और अन्य कंपनियों की ओर ध्यान दें।

किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें और न ही नौकरी छोड़ने की जल्दी करें।

स्वयं को प्रोफेशनल रूप से तैयार करने के लिए अपने क्षेत्र में जो भी नया हो रहा है उस पर ध्यान रखें।

ये हैं रि‍जल्‍ट :

बेहतर सैलरी की आशाएँ बढ़ी
बड़ी कंपनियाँ भी अच्छे लोगों की तलाश में
अगले साल और भी बेहतर पैकेज मिलेंगे

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi