Career Guide %e0%a4%8f%e0%a4%a1%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b0 109042400075_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एडवरटाइजिंग में करियर

Advertiesment
एडवरटाइजिंग
- जयंतीलाल भंडारी
ND

मैं एडवरटाइजिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें। -उमेश परते, टोंकखुर्द (देवास)
- वर्तमान युग एडवरटाइजिंग का युग है। बाजारों में बढ़ते अपने उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के लिए राजनीतिबद्ध एडवरटाइजिंग की आवश्यकताओं के मद्देनजर एडवरटाइजिंग पाठ्यक्रमों को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। एडवरटाइजिंग पाठ्यक्रमों के बाद करियर के रास्ते पर अच्छे अवसर निर्मित हो जाते हैं।

एडवरटाइजिंग के पाठ्यक्रम सामान्यतः स्नातक उपाधि धारकों के लिए हैं। एडवरटाइजिंग से जुड़े प्रमुख पाठ्यक्रम इन संस्थानों में उपलब्ध हैं : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर/ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद/ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन नई दिल्ली/ कोलकाता विश्वविद्यालय कोलकाता।

मैं कूरियर सेवा शुरू करना चाहता हूँ। कृपया जानकारी दें। -अमित खन्ना, तराना (उज्जैन)
- वर्तमान में हमारे देश में बड़े शहरों में ढेरों कूरियर कंपनियाँ काम कर रही हैं परंतु छोटे शहरों, कस्बों एवं गाँवों में इनकी संख्या बहुत ही कम हैं। ऐसे छोटे शहर, कस्बे एवं गाँवों में जहाँ कूरियर कंपनियों की पहुँच नहीं है, वहाँ आप चाहें तो कूरियर सेवा प्रारंभ कर सकते हैं।

यह व्यवसाय शुरू करने की फिलहाल कहीं भी औपचारिक ट्रेनिंग नहीं दी जाती, इसलिए अच्छा होगा कि आप किसी कूरियर कंपनी में एक से दो वर्ष नौकरी कर लें तथा पर्याप्त अनुभव के बाद अपनी स्वयं की कूरियर सेवा शुरू करें। यह एक ऐसी सेवा है, जो अच्छी आय का साधन बन सकती है।

एनजीओ मैनेजमेंट का पाठ्यक्रम क्या कहीं पत्राचार माध्यम से उपलब्ध है? -भारतसिंह डामोर, सुसनेर (शाजापुर)
- एनजीओ मैनेजमेंट का पाठ्यक्रम पत्राचार माध्यम से मदुराई कामराज विश्वविद्यालय मदुराई में उपलब्ध है।

मध्यप्रदेश सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-2009 की सफल तैयारी के लिए पाठ्यक्रमानुसार मॉडल टेस्ट पेपर कहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं? -कविन्द्र दलाल, भीकनगाँव (खरगोन)

- मध्यप्रदेश सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-2009 की सफल तैयारी के लिए मॉडल टेस्ट पेपर बाजार में उपलब्ध प्रतियोगी परीक्षाओं की मासिक पत्रिका प्रतियोगिता निर्देशिका के मई 2009 अंक एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की पत्रिकाओं में प्राप्त कर सकते हैं।

मार्केटिंग मैनेजमेंट में पत्राचार माध्यम से डिप्लोमा पाठ्यक्रम मध्यप्रदेश के किस विश्वविद्यालय में उपलब्ध हैं? -राखी वर्मा, गोहरगंज (रायसेन)
- पत्राचार माध्यम से मार्केटिंग मैनेजमेंट में एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम भोज मुक्त विश्वविद्यालय, भोपाल में उपलब्ध है।

टेलीविजन लेखन में पीजी डिप्लोमा कोर्स पत्राचार माध्यम से कहाँ से किया जा सकता है? -जयश्री शर्मा, जबलपुर
- यह पाठ्यक्रम इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र, तीसरी मंजिल साँची कॉम्प्लेक्स, शिवाजी नगर, भोपाल से पत्राचार माध्यम से किया जा सकता है।

भारतीय वायुसेना के यांत्रिक परिवहन ड्राइवर ट्रेड (एमटीडी) में भर्ती कैसे होती है? -पुनित देशमुख, जांजगीर-चाँपा।
- भारतीय वायुसेना के एमटीडी ट्रेड में बतौर वायु सैनिक भर्ती होने के लिए उम्मीदवार को हाईस्कूल परीक्षा अँगरेजी विषय सहित न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इस हेतु अधिकतम आयु सीमा 20 वर्ष निर्धारित है।

उम्मीदवारों का चयन लिखित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होता है। उम्मीदवारों को अँगरेजी, बौद्धिक व सामान्य ज्ञान की वास्तुपरक परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। विस्तृत विवरण के लिए अध्यक्ष, केंद्रीय वायुसैनिक चयन बोर्ड, पोस्ट बॉक्स, नं. 11807 नई दिल्ली-10 से संपर्क करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi