Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कहाँ से सीखें फ्रेंच भाषा

Advertiesment
हमें फॉलो करें नैनोटेक्नोलॉजी

डॉ. जयंतीलाल भंडारी

ND
मेरी रुचि फ्रेंच भाषा सीखने में है। कृपया ऐसी संस्थाओं के बारे में जानकारी दें, जहाँ से फ्रेंच भाषा सीखी जा सके। -पंखुड़ी दुबे, इंदौर
फ्रेंच भाषा के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली/ बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी/ एमएस यूनिवर्सिटी वडोदरा प्रमुख अध्ययन केंद्र हैं।

नैनोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर की क्या संभावनाएँ हैं तथा इससे संबंधित पाठ्यक्रम कराने वाले प्रमुख संस्थान कौन-कौन से हैं?-वीरेन्द्र डंगस, ग्वालियर
नैनोटेक्नोलॉजी का अर्थ है- साइंस ऑफ मिनिएचर अर्थात लघुत्तर का विज्ञान। जब कोई वस्तु या सामग्री नैनोडाइमेंशन में बदल जाती है तो उसके भौतिक, रासायनिक, चुंबकीय, प्रकाशीय, यांत्रिक और इलेक्ट्रिक गुणों में भी भारी परिवर्तन हो जाता है। यह तकनीक साइंस,मेडिकल साइंस, पर्यावरण विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, कॉस्मेटिक्स, सिक्योरिटी और फैब्रिक्स क्षेत्र में बहुत उपयोगी है। विज्ञान, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के किसी भी विषय से स्नातक, पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर नैनोटेक्नोलॉजी विषय ले सकते हैं।

नैनोटेक्नोलॉजी से जुड़े विभिन्न कोर्स इन संस्थानों से किए जा सकते हैं : पुणे विश्वविद्यालय, पुणे/ बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी/ दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली/ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की, मुंबई, गुवाहाटी तथा कानपुर/ जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस साइंटिफिक रिसर्च, बेंगलुरू।

प्लास्टिक इंजीनियरिंग की शिक्षा कहाँ से प्राप्त की जा सकती है? -शिवेन्द्र सोनी, कुरावर (राजगढ़)
इस क्षेत्र में अध्ययन के लिए सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान एक जाना-पहचाना नाम है। इसका मुख्यालय चेन्नाई में है। इसकी शाखाएँ भोपाल, लखनऊ, अमृतसर, अहमदाबाद, हैदराबाद आदि में भी हैं।

यहाँ पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड मैकिंग टेक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन प्लास्टिक मोल्ड डिजाइन, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेस्टिंग एंड कनवरजन टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम चल रहे हैं। इसके अलावा विभिन्ना इंजीनियरिंंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निकव विश्वविद्यालयों में भी प्लास्टिक इंजीनियरिंग के अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है।

टेक्सटाइल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा पाठ्यक्रम मध्यप्रदेश में कहाँ उपलब्ध है? -स्मिता नामदेव, बागली (देवास)
टेक्सटाइल इंजीनियरिंग का तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम वैष्णव पॉलिटेक्निक कॉलेज, इंदौर में उपलब्ध है।

मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2008 के सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र की तैयारी हेतु नवीनतम पैटर्न के अनुरूप मॉडल प्रश्नपत्र कहाँ से प्राप्त किए जा सकते हैं? -कंचन उपाध्याय, सिवनी/ उदय कुमार भोंसले, खंडवा/ राजेश अहिरवार, दतिया/ पिन्टू वर्मा, इंदौर
मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2008 के सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र की तैयारी हेतु नवीनतम पैटर्न के अनुरूप मॉडल प्रश्नपत्र मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान केंद्रित मासिक पत्रिका 'प्रतियोगिता निर्देशिका' के अक्टूबर-2008 अंक में देखे जा सकते हैं।

वॉइस एक्टिंग का कोर्स कहाँ से किया जा सकता है? -संदीप यादव, सागर
वाइस एक्टिंग का कोर्स संचालित करने वाले प्रमुख संस्थान हैं- स्कूल ऑफ ब्रॉडकास्टिंग एंड कम्युनिकेशन, कामधेनु, कॉम्प्लेक्स, मुंबई/ एएनटीएस एनीमेशन ट्रेनिंग सेंटर स्कूल, बेंगलुरू/ टून एनीमेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, तिरुअनंतपुरम।

मैं वाइल्ड लाइफ में एमएससी कोर्स करना चाहता हूँ? कृपया मार्गदर्शन दें। -मुनेन्द्र गुप्त, बैतूल
वाइल्ड लाइफ में एमएससी कोर्स वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, देहरादून में उपलब्ध है। संस्थान में एमएससी कोर्स में प्रवेश हेतु न्यूनतम शैक्षणिक यांेग्यता जीव विज्ञान समूह से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों से बीएससी निर्धारित है।

मध्यप्रदेश में पत्राचार माध्यम से एमएड कहाँ से किया जा सकता है? -नीरजा द्विवेदी, जबलपुर
पत्राचार माध्यम से एमएड भोज मुक्त विश्वविद्यालय, भोपाल से किया जा सकता है।

भारतीय विदेश सेवा में चयन किस प्रकार होता है? -विनायक धुर्वे, रायपुर
भारतीय विदेश सेवा के लिए चयन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा के माध्यम से होता है।

अमेरिका के लॉ स्कूल में प्रवेश लेने के लिए विस्तृत जानकारी कहाँ से प्राप्त की जा सकती है? -विशेष साहू, मंदसौर
अमेरिका के लॉ स्कूल में प्रवेश हेतु एलएसएटी परीक्षा देनी होती है। विस्तृत विवरण के लिए एलएसएटी बॉक्स 40, न्यूटन एपी-18940, यूएसए से संपर्क करें।

जल संरक्षण एवं प्रबंधन का पाठ्यक्रम किन संस्थानों में उपलब्ध है? -तन्मय खीची, दुर्ग
जल संरक्षण एवं प्रबंधन के पाठ्यक्रम इन संस्थानों में उपलब्ध है : इंजीनियरिंग कॉलेज, रायपुर, डॉ. बीआर आम्बेडकर, मराठवाड़ा विश्वविद्यालय, औरंगाबाद/ दिल्ली कॉलेगज ऑफ इंजीनियरिंग, दिल्ली।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi