Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आर्कियोलॉजिस्ट बनो

Advertiesment
हमें फॉलो करें करियर
ND
अगर आप देश की धरोहर और इतिहास में रुचि रखते हैं तो आर्कियोलॉजिस्ट के रूप में एक अच्छी करियर की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें आपको नित नई चीजें जानने को तो मिलेगी है, सैलरी भी अच्छी खासी है।

जरूरी योग्यता
साथ ही एक बेहतरीन आर्कियोलॉजिस्ट अथवा म्यूजियम प्रोफेशनल बनने के लिए प्लीस्टोसीन पीरियड अथवा क्लासिकल लैंग्वेज, मसलन पाली संस्कृत, प्राकृत अरेबियन, पररियन भाषाओं में से किसी की जानकारी आपको कामयाबी की राह पर आगे ले जा सकती है।

कोर्सेस
आर्कियोलॉजी से जुड़े रेगुलर कोर्स जैसे पोस्ट ग्रेजुएशन, एमफिल या पीएचडी देश के अलग-अलग संस्थानों में संचालित किए जा रहे हैं। हालाँकि हेरिटेज मैनेजमेंट और आर्किटेक्चरल कंजरवेशन से जुड़े कोर्स केवल गिने-चुने संस्थानों में ही पढ़ाए जा रहे हैं। आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया की फंक्शनल बॉडी इंस्टीट्यूट ऑफ आर्कियोलॉजी में दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई होती है।

अखिल भारतीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के आधार पर इस कोर्स में दाखिला लिया दिया जाता है। इसी तरह गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी नई दिल्ली से एफिलेटेड इंस्टीट्यूट, दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ हेरिटेज रिसर्च एंड मैनेजमेंट, आर्कियोलॉजी और हेरिटेज मैनेजमेंट में दो वर्षीय मास्टर कोर्स का संचालन होता है।

पर्सनल स्किल
आर्कियोलॉजी न केवल दिलचस्प विषय है, बल्कि इसमें कार्य करने वाले प्रोफशनल्स के लिए चुनौतियों में भरा क्षेत्र भी है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए अच्छी विश्लेषणात्मक क्षमता, तार्किक सोच, कार्य के प्रति समर्पण जैसे महत्वपूर्ण गुण जरूर होने चाहिए। कला की समझ और उसकी पहचान भी आपको औरों से बेहतर बनाने में मदद करेगा।

संभावनाएँ व सैलरी
आर्कियोलॉजिस्ट की डिमांड सरकारी और निजी हर जगह है। इन दिनों कारपोरेट हाउसेज में भी नियुक्ति हो रही है। वे अपने रिकॉडर्स के रखरखाव के लिए एक्सपर्ट की नियुक्ति करते हैं। इसी तरह रिचर्स के लिए भी इसकी माँग रहती है। आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया में आर्कियोलॉजिस्ट पदों के लिए संघ लोक सेवा आयोग हर वर्ष परीक्षा आयोजित करता है।

राज्यों के आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट में भी असिस्टेंट आर्कियोलॉजिस्ट की डिमांड रहती है। वहीं नेट क्वालीफाई करके लेक्चररशिप भी कर सकते हैं। ऑर्कियोलॉजी फील्ड में किसी भी पद पर न्यूनतम सैलरी 25 हजार रुपए है। उसके बाद सैलरी का निर्धारण पद और अनुभव के आधार पर होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi