Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कृपया उद्यान विज्ञान की शिक्षा और रोजगार

Advertiesment
हमें फॉलो करें कृपया उद्यान विज्ञान रोजगार

डॉ. जयंतीलाल भंडारी

* कृपया उद्यान विज्ञान की शिक्षा और रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दें। -पंकज गर्ग, देवा

देश के बहुत सारे विश्वविद्यालयों में बागवानी और इससे जुड़े कई और पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। एमएससी, बीएससी कृषि, बागवानी के बाद सरकारी विभागों में कृषि वैज्ञानिक चयन बोर्ड के जरिए ली जाने वाली परीक्षा के बाद वैज्ञानिक के पदों पर भर्ती के अवसर हैं। लेक्चरार, रीडर, कृषि केंद्रों में ऑर्गेनाइजर के पद भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा राज्य लोकसेवा आयोग के जरिए उद्यान अधिकारी, कृषि अधिकारी, तकनीकी अधिकारी, फल व सब्जी निरीक्षक, उद्यान पर्यवेक्षक कृषि विकास अधिकारी आदि के पदों पर भर्ती की संभावनाएँ भी रहती हैं।

प्रमुख विश्वविद्यालय जहाँ बागवानी में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है वे हैं- मध्यप्रदेश के विभिन्न कृषि महाविद्यालय, चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय, मेरठ/ बीआर आम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा/ नरेंद्रदेव कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, फैजाबाद आदि।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi