Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मानव संसाधन विभाग

हर संस्थान के लिए मूल्यवान है

Advertiesment
हमें फॉलो करें मानव संसाधन विभाग
- अशोक जोशी

ND
किसी भी सफल करियर के लिए सर्वाधिक परिभाषित तथ्यों में से एक तथ्य है- कार्यसंस्कृति के अनुकूल तथा उपयुक्त सही जॉब तलाशना। उपयुक्त सही जॉब में इसके साथ ही अन्य मामलों के तार यथा क्षतिपूर्ति या मुआवजा, जॉब प्रोफाइल, पर्क्स, मानव संसाधन नीति, कर्मचारी कल्याण,करियर प्रोग्रेसन आदि भी लिपटे होते हैं। इन सारी प्रक्रियाओं में जो महत्वपूर्ण विभाग शामिल होता है, वह मानव संसाधन विभाग है।

मानव संसाधन प्रबंधन में स्टाफ की आवश्यकताओं की खोज तथा समाधान, श्रेष्ठ कर्मचारियों का अनुबंध एवं प्रशिक्षण तथा यह सुनिश्चित किया जाता है कि कर्मचारी एक उत्कृष्ट निष्पादक बन जाए। इसमें निष्पादन संबंधी मामले तथा यह सुनिश्चित किया जाना भी शामिल है कि कार्मिक तथाप्रबंधकीय व्यवहार विभिन्न विनियमों के अनुरूप है।

संक्षेप में कहा जाए तो मानव संसाधन वह संसाधन है, जो किसी भी संगठन के लिए अतुलनीय मूल्यवान है। संस्थान के मानव संसाधन विभाग के जिम्मे कर्मचारियों को खुश रखकर कंपनी की उत्पादकता बढ़ाने के प्रयास करने काकाम सौंपा गया है। उदाहरण के लिए लचीली समयावधि, ईएसपीओ, परफार्मेंस-पे, कर्मचारियों के लिए व्यक्तिगत प्रशिक्षण, 360 डिग्री अप्रैजल जैसी उत्पादकता बढ़ाने वाली नीतियाँ एचआर के अंतर्गत ही आती हैं।
  उपयुक्त सही जॉब में इसके साथ ही अन्य मामलों के तार यथा क्षतिपूर्ति या मुआवजा, जॉब प्रोफाइल, पर्क्स, मानव संसाधन नीति, कर्मचारी कल्याण, करियर प्रोग्रेसन आदि भी लिपटे होते हैं। इन सारी प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण मानव संसाधन विभाग है।      


एचआर में करियर निर्मा
कोई भी संगठन, जिसकी मुख्य पूँजी मानव शक्ति है, वह प्रतिभा का खजाना है। उस संस्थान के लिए मानव संसाधन विभाग वह चाबी है, जो कर्मचारियों के कौशल तथा प्रतिभा को खोलती है। उसकी पहचान कर, विकसित कर उसका उपयोग करती है साथ ही संगठनात्मक लक्ष्य की प्राप्तिकरती है। मानव संसाधन विभाग के मुख्य कार्यों में भर्ती, प्रशिक्षण तथा विकास, प्रबंधन, परिवर्तन, वेतन एवं लाभ, उद्योग एवं कर्मचारी संबंध तथा निष्पादन मूल्यांकन शामिल है।

एच आर डिपार्टमेंट निम्न कार्यों में मदद करता ह
* प्लानिंग, ड्रॉफ्टिंग और नीतियों का कार्यान्वयन, भर्ती, पदोन्नति, लाभ, छँटनी हेतु नियमों तथा प्रक्रियाओं में
* प्रेरणा कार्यक्रमों, रिफ्रेशर तथा ट्रेनिंग और डेवलपमेंट प्रोग्राम और सेमिनारों की योजना तथा आयोजन।
* प्रबंध तंत्र महत्वपूर्ण निर्णय लेता है तथा प्रतिभाओं के इन हाउस पूल के अधिकतम उपयोग में मदद करता है

स्त्रोत : नईदुनिया अवसर

कड़ी है प्रबंध तंत्र और स्टाफ के बीच क
भर्ती और चयन में मानव संसाधन विभाग वांछित अनुभागों के लिए, श्रेष्ठतम कर्मियों की भर्ती के लिए नीतियाँ बनाकर लागू करते हैं। वे आवेदनों की जाँच करते हैं। प्रत्याशियों की सूची शॉर्ट लिस्टेड करते हैं। साक्षात्कार कर संबंधित पद हेतु संभावित प्रत्याशियों का चयन करते हैं। प्रशिक्षण में वे कर्मचारियों और प्रबंध तंत्र की आवश्यकताओं को मापकर कौशल के उन्नयन हेतु आवश्यक कार्यशालाओं का आयोजन करते हैं। छिपी हुई प्रतिभाओं की पहचान करते हैं तथा आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।

मानव संसाधन विभाग पदोन्नतियों तथा स्थानांतरण को मॉनिटर भी करता है। वह कर्मचारियों और प्रबंध तंत्र के बीच कड़ी के रूप में काम करता है। वह संगठन में होने वाली घटनाओं तथा गतिविधियों से कर्मचारियों को अवगत कराता है। कर्मचारियों से संबंध बनाए रखना मानव संसाधन प्रबंधन का मुख्य पहलू है।

उसके कार्यक्रम में कर्मचारियों को श्रेष्ठ निष्पादन हेतु प्रेरित करना भी शामिल है। वह कर्मचारियों/ यूनियनों तथा प्रबंधनों के बीच विवादों तथा संघर्ष को निपटाने में भी मदद करता है। परामर्श तथा आपसी विचार-विमर्श द्वारा भी वह कर्मचारियों की शिकायतों को निपटाने में मदद करता है तथा संगठन के विकास में योगदान प्रदान करता है।

योग्यताए
मानव संसाधन का क्षेत्र जिस तरह से रोजाना लोकप्रियता की ऊँचाइयाँ छू रहा है, इस क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए नए-नए कोर्स भी सामने आ रहे हैं। इस क्षेत्र में वर्तमान में डिप्लोमा से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री उपलब्ध है। इन पाठ्यक्रमों को संचालित करने वाले कुछ प्रसिद्ध संस्थानों में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मून रिसोर्स डेवलपमेंट, अकेडमी ऑफ मून रिसोर्सेज मैनेजमेंट, एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया तथा आईआईएम प्रमुख हैं।

भारतीय विद्या भवन जैसे संस्थानों द्वारा भी औद्योगिक संबंध तथा कार्मिक प्रबंधन में डिप्लोमा कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। फिर भी एच आर में करियर बनाने के लिए आमतौर पर एमबीए (एच आर और पर्सनल मैनेजमेंट) पहली अनिवार्यता है। इस क्षेत्र में अन्य योग्यताएँ अथवा अनुभव में सोशल वर्क प्रमुख हैं। इसके साथ ही औद्योगिक तथा श्रम कानून का ज्ञान भी अनिवार्य माना जाता है।

अवसर तथा संभावनाए
किसी भी संगठन में मानव संसाधन के क्षेत्र में पदोन्नति के अवसर अमूमन वैसे ही हैं जैसे कि अन्य विभागों में होते हैं। इसमें शुरुआत एच आर एक्जीक्यूटिव से शुरू होकर मैनेजमेंट ट्रेनी/ मैनेजर/ असिस्टेंट मैनेजर/ जनरल मैनेजर एचआर/ पर्सोनेल/ आई आर/ प्रशासन तथा डायरेक्टर एच आर/ वाइस प्रेसीडेंट एच आर तक पदोन्नति प्राप्त की जा सकती है। वेतनमान कार्यस्थल तथा संस्थान की प्रतिष्ठा के अनुरूप घटता-बढ़ता है फिर भी यह 15 हजार से शुरू होकर 70 हजार रुपए प्रतिमाह तक पारिश्रमिक सुनिश्चित करता है।

स्त्रोत : नईदुनिया अवसर

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi