जब से ज्वेलरी उद्योग में तेजी से रूपांतरण की स्थिति आई है, इस क्षेत्र की कंपनियाँ प्रतिस्पर्धा में आगे बने रहने तथा लाभप्रदता की स्थिति में खुद को ढालने के लिए नए-नए तरीके तलाशने के लिए बाध्य हुई हैं। इस क्षेत्र में असिमी लिमिटेड ने यह प्रतिस्पर्धा का वातावरण प्रदान किया है।
लंदन से हांगकांग तक 1994 में लंदन, यूके में स्थापित असिमी ज्वेलरी डिजाइन और निर्माण के क्षेत्र में न केवल परामर्श और बेहतर व्यवसाय के साल्यूशंस ही प्रदान नहीं करती, बल्कि ज्वेलरी डिजाइन डेवलपमेंट के कोर्स भी संचालित करती है। गत 13 वर्षों से असिमी सफलतापूर्वक अपने सिद्धहस्त प्रबंधन तथा तकनीकी कौशल से काम कर देश-विदेश के बहुसंस्कृति बाजारों में प्रतिष्ठा हासिल कर चुकी है।
असिमी का आधार असिमी की विश्वव्यापी सफलता और प्रतिष्ठा का आधार है ज्वेलरी उद्योग का गहन ज्ञान, उम्दा प्रक्रियाएँ, गुणवत्ता नियंत्रण, ब्रांड बिल्डिंग और मानव संसाधन विकास।
1994 में लंदन, यूके में स्थापित असिमी ज्वेलरी डिजाइन और निर्माण के क्षेत्र में न केवल परामर्श और बेहतर व्यवसाय के साल्यूशंस ही प्रदान नहीं करती, बल्कि ज्वेलरी डिजाइन डेवलपमेंट के कोर्स भी संचालित करती है।
संस्थापक- बीबी चिउंग बीबी चिउंग को शुरुआत से ही शिक्षण और ज्वेलरी व्यवसाय से लगाव था। वे बहुसंस्कृति व्यक्तित्व की धनी हैं तथा उन्हें सारी दुनिया के लोगों से मिलना अच्छा लगता है। उनके कार्य को पूर्व तथा पश्चिम का संगम कहा जा सकता है। उन्होंने दुनिया भर की यात्राएँ कर वहाँ की संस्कृति को अपनी डिजाइन कला में उतारा है।
करियर इतिहास बीबी को ज्वेलरी डिजाइन, उत्पादन, ट्रेनिंग और मार्केटिंग का 19 वर्षीय व्यावसायिक तथा प्रबंधन अनुभव है। उनका जन्म हांगकांग में हुआ तथा अपने अध्ययन का विस्तार करने के लिए 1989 में वे यूके चली गईं। 1994 में उन्होंने लंदन में स्पिनस कनेक्शन लिमिटेड की स्थापना की, जिसने ज्वेलरी डिजाइन, निर्माण और विक्रय के क्षेत्र में यूके के साथ-साथ योरप के बाजारों में सफलता के कीर्तिमान स्थापित कर दिए थे।
प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना 2000 में हांगकांग लौटकर बीबी ने कंपनी को नया नाम बीबीएना फाइन ज्वेलरी लिमिटेड का नाम दिया। अक्टूबर 2005 को फिर इसने अपना नाम बदलकर असिमी लिमिटेड रख लिया। पाठन की तीव्र आकांक्षा के चलते उन्होंने फाइन ज्वेलरी डिजाइन, बीडिंग ज्वेलरी डिजाइन एंड मेकिंग में रोमांचक, मजेदार तथा प्रभावशाली पाठ्यक्रम तैयार करने का निर्णय लिया। इससे उन्हें नवागतों को ज्वेलरी के आकर्षक संसार से परिचय कराने का अवसर मिला साथ ही इस क्षेत्र में अपना ज्ञान बाँटने का मौका भी मिला।
मार्च 2002 से सितंबर 2003 तक बीबी ने द स्कूल ऑफ कंटिन्युइंग एजुकेशन ऑव हांगकांग बेसिस्ट यूनिवर्सिटी में इंस्ट्रक्टर के रूप में काम किया तथा 200 से अधिक छात्रों को फाइन ज्वेलरी डिजाइन तथा फाइन ज्वेलरी मेकिंग (सिल्वर स्मिथिंग अथवा बैंच वर्क) की शिक्षा प्रदान की।
शिक्षा बीबी ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लंदन गिल्डहाल यूनिवर्सिटी (सर जॉन कास) के सिल्वर स्मिथिंग, ज्वेलरी तथा एलाइड क्राफ्ट डिपार्टमेंट में अध्ययन किया। इस विश्वविद्यालय का नाम अब लंदन मेट्रोपोलिटन यूनिवर्सिटी हो गया है। वहाँ उन्होंने ज्वेलर तथा डिजाइनर के रूप में औपचारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। 1995 में उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन सिल्वर स्मिथिंग, ज्वेलरी एंड एलाइड क्राफ्ट की उपाधि विशेष योग्यता सहित प्राप्त की तथा 1996 में उन्होंने मास्टर ऑफ आर्ट इन एप्लाइड एंड विजुअल कल्चर की उपाधि प्राप्त की।
प्रोफेशनल योग्यता विश्वविद्यालय में अध्ययनरत रहते हुए बीबी ने कई बाहरी परीक्षाएँ देकर एडवांस्ड क्राफ्ट इन डिजाइन, प्रैक्टिकल डायमंड माउंटिंग टेक्निकल स्किल्स, सेटिंग तथा इनग्रेविंग के प्रमाण-पत्र सिटी एंड गिल्ड्स ऑव लंदन से प्राप्त किए। यह ब्रिटेन का सबसे बड़ा तकनीकी परीक्षण तथा अर्हकनिकाय है। इस तरह वे प्रोफेशनल डिजाइनर, ज्वेलर, सेटर तथा इंग्रेवर बन गईं। इस दौरान उन्होंने गोल्ड स्मिथ्स कंपनी द्वारा कार्टियर लिमिटेड, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल, सिटी यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल, सिंग्स कॉलेज लॉ डिपार्टमेंट सहित अन्य कंपनियों तथा संगठनों के सहयोग से आयोजित 'इंट्रोडक्शन टू बिजनेस फॉर ज्वेलरी एंड सिल्वर स्मिथ' कोर्स में भी हिस्सा लिया।
असिमी कॉलेज द्वारा संचालित पाठ्यक्रम 1. फाइन ज्वेलरी (डिजाइन) कोर्स