Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 13 March 2025
webdunia

बजट होटलों ने बढ़ाई रोजगार की रफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें बजट होटलों ने बढ़ाई रोजगार की रफ्तार
- पूनम

ND
देश में पर्यटन व्यवसाय की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। खासकर कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद दिल्ली में भी इस व्यवसाय में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ रोजगार की अपार संभावनाएँ भी बढ़ी हैं। जाहिर है यह क्षेत्र सीधे तौर पर होटल मैनेजमेंट से जुड़ा है। आकर्षक व्यक्तित्व, अंग्रेजी और दूसरी भाषाओं पर ठीक-ठाक पकड़ हो तो रास्ता और भी आसान हो जाता है।

व्यवहार में शालीनता और दोस्ताना रवैया। जिससे सामने वाला बगैर किसी हिचक के जो पूछना चाहता है पूछ सके। आत्मविश्वास और काम को तुरंत निपटाने की चाहत जैसे व्यक्तिगत गुण होटल मैनेजमेंट में अपना भविष्य सुरक्षित करने में सहायक माने जाते हैं।

होटल उद्योग के विकास में चीन के बाद भारत का दूसरा स्थान है। पर्यटन मंत्रालय के आँकड़े बताते हैं कि बीते साल भारत में विदेशों से 41 लाख पर्यटक आए। इस साल यह आंकड़ा और बढ़ा है। सितारा होटलों के साथ ही अब बजट होटल भी अपने ग्राहकों को सितारा सुविधाएँ देने लगे हैं। यही कारण है कि इनमें भी प्रशिक्षित कर्मियों की माँग तेजी से बढ़ी है।

अक्टूबर 2010 में दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों के बाद करोलबाग, पहाड़गंज और दूसरे इलाकों के अच्छे होटलों में भारी बुकिंग चल रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों और विदेशों से आने वाले सैलानियों को आकर्षित करने के लिए बजट होटल मालिक अब होटल मैनेजमेंट में प्रशिक्षित कर्मियों पर ही ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। खास बात यह कि चमक-दमक और पैसे वाले इस रोजगार में तरक्की की सबसे ज्यादा संभावनाएँ हैं।

webdunia
ND
दिल्ली होटल एंड रेस्तरां ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप खंडेलवाल बताते हैं कि प्रशिक्षित कर्मियों की बजट होटलों में बेहद कमी है। कारण है कि ज्यादातर लोग पाँच सितारा होटलों में ही रोजगार की तलाश करते हैं। दिल्ली में हजारों बजट होटल हैं। एजुकेशन इंस्टिट्यूट के निदेशक विक्रम श्रीवास्तव का कहना है कि होटल मैनेजमेंट करने वाले युवा चाहें तो यहाँ से अपने रोजगार की शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि पहले किसी अच्छे संस्थान से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया जाए।

कहाँ से करें कोर्स :

नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी, पूसा कॉम्पलैक्स, नई दिल्ली।

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी-मैदानगढ़ी, नई दिल्ली।

एजुकेशन इंस्टिट्यूट, बी-54/ए, चाणक्य पैलेस-1, पंखारोड, नई दिल्ली।

इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, सी-49, सावित्री नगर, मालवीय नगर।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi