Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बागवानी क्षेत्र में भी हैं नौकरियां

वेबदुनिया डेस्क

Advertiesment
हमें फॉलो करें बागवानी में करियर अवसर
FILE
बागवानी जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए करियर के अवसर उपलब्ध हैं। अगर आपकी रुचि फूल, पत्ते बाग-बगीचों में है तो आप बागवानी में करियर बना सकते हैं। देश के बहुत सारे विश्वविद्यालयों में बागवानी और इससे जुड़े कई पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। एमएससी, बीएससी कृषि, बागवानी के बाद सरकारी विभागों में कृषि वैज्ञानिक चयन बोर्ड द्वारा ली जाने वाली परीक्षा के बाद वैज्ञानिक के पदों पर भर्ती के अवसर हैं।

प्रोफेसर, रीडर, कृषि केंद्रों में ऑर्गेनाइजर के पद भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा राज्य लोकसेवा आयोग के जरिए उद्यान अधिकारी, कृषि अधिकारी, तकनीकी अधिकारी, फल व सब्जी निरीक्षक, उद्यान पर्यवेक्षक कृषि विकास अधिकारी के पदों पर अवसरों की संभावनाएं रहती हैं।

बागवानी में अध्ययन के प्रमुख विश्वविद्यालय हैं-
- कृषि महाविद्यालय, इंदौर (मप्र)।
- चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय, मेरठ।
- बीआर आम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा।
- नरेंद्रदेव कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, फैजाबाद।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi