Career Options %e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%af %e0%a4%87%e0%a4%9c %e0%a4%a6 %e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%9f 107082300011_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्काय इज द लिमिट

Advertiesment
हॉस्पिटलिटी सर्विस करियर
-उर्फी हैदर काज़म
क्या आपको लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने में दिलचस्पी है? क्या आपके पास अच्छी संप्रेषण क्षमता, खुश-मिजाज व्यक्तित्व, नए-नए लोगों से मिलने की आकांक्षा है? यदि ऐसा है तो आप अपनी इन अभिरुचियों को करियर में ढालकर हॉस्पिटलिटी सर्विस के माध्यम से होटलों और रेस्टॉरेंटों, हवाई जहाज से लेकर पर्यटन स्थल पर रोमांचक समय बिताते हुए अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं।

बेहतर वातावर
होटल इंडस्ट्री में काम करने का अच्छा वातावरण है। यहाँ किसी को भी आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध हैं। यहाकर्मचारी को न केवल आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं बल्कि उसे प्रशिक्षण भी देते हैं। किसी भी होटल का संचालन करने के लिए वैसे तो बहुत सारे डिपार्टमेंट होते हैं, लेकिन पाँच विभाग प्रमुख होते हैं, ये हैं-

1. फूड एंड बेवरेज
2. फूड प्रॉडक्शन
3. फ्रंट ऑफिस
4. हाउसकीपिंग
5. सेल्स एंड मार्केटिंग

कैसे करे शुरुआत :
प्रथम चार विभाग के लिए कॉलेज स्तर पर तीन वर्षीय डिप्लोमा या डिग्री कोर्स संचालित किए जाते हैं जिसमें 12वीं उत्तीर्ण कोई भी विद्यार्थी प्रवेश ले सकता है। ये कोर्स निजी कॉलेज भी संचालित करते हैं जबकि शासन द्वारा संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट पूसा के निर्देशन में देश के सभी प्रदेशों की राजधानी में होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ये कोर्स संचालित कर रहे हैं, जिसमें प्रवेश के लिए प्रतिवर्ष दिसंबर-जनवरी में ऑल इंडिया लेवल पर इंट्रेंस एक्जाम आयोजित होती है। इसमें सफल स्टूडेंट का मेरिट और प्रिफरेंस के आधार पर चयन होता है।

इन संस्थानों द्वारा संचालित कोर्स को डिग्री इग्नू द्वारा दी जाती है पहले इसमें डिप्लोमा दिया जाता था। शार्ट टर्म कोर्सेस में 6 माह या एक वर्षीय कोर्स होते हैं, जो मुख्यतः फूड एडं बेवरेज में और फूड प्रॉडक्शन में होते हैं। इसके बाद फूड एंड सर्विस विभाग में प्रेक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है। कोर्स के बाद 6 माह का होटल प्रशिक्षण, पाठ्यक्रम का हिस्सा होता है। कोर्स के बाद सर्टिफिकेट दिया जाता है पीजी डिप्लोमा इन एकमोडेशन, जो लगभग सभी संस्थानों में होता है। इसमें एक साल पढ़ाई के बाद 6 माह की ट्रेनिंग दी जाती है फ्रंट ऑफिस या हाउसकीपिंग डिपार्टमेंट में।
स्रोत: नईदुनिया अवसर

करियर की शुरुआत
किसी भी विभाग में शुरुआत तो ट्रेनी के रूप में होती है परंतु अपनी योग्यता व क्षमता के आधार पर जनरल मैनेजर, वाइस प्रेसीडेंट और प्रेसीडेंट तक पहुँचा जा सकता है। होटल इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से उदाहरण मिल जाएँगे, जिसमें नीचे के स्तर से भर्ती होकर लोग आज वाइस प्रेसीडेंट और प्रेसीडेंट तक बन गए हैं। फिर यह कहूँगा कि 'स्काय इज द लिमिट' इस इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के कई अवसर मौजूद हैं, बस आपमें सामर्थ्य होना चाहिए।

सभी विभागों के स्थान पर केवल फ्रंट ऑफिस और हाउसकीपिंग की पद वरीयता को जानना बेहतर होगा फ्रंट ऑफिस में वरीयता इस प्रकार है- ट्रेनी गेस्ट सर्विस ऑफिसर, गेस्ट सर्विस ऑफिसर, सीनियर गेस्ट सर्विस ऑफिसर, असिस्टेंट फ्रंट ऑफिस मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर फ्रंट ऑफिस, फ्रंट ऑफिस मैनेजर जो कि इस विभाग का हेड होता है।


हाउसकीपिंग- ट्रेनी हाउसकीपिंग सुपरवाइजर, हाउसकीपिंग सुपरवाइजर, सीनियर हाउसकीपिंग सुपरवाइजर, असिस्टेंट मैनेजर हाउसकीपिंग, असिस्टेंट हाउसकीपिंग मैनेजर और हाउसकीपिंग मैनेजर जो इस विभाग का हेड होता है। इसके बाद आपको एक के स्थान पर दो विभागों का दायित्व सौंपा जा सकता है और इसी प्रकार जैसे-जैसे पद बढ़ता जाता है, दायित्व बढ़ते जाते हैं। जहाँ तक सेलरी पैकेज की बात करें तो शुरुआत 50 हजार रुपए से 1 लाख रुपए वार्षिक से होती है जो बढ़कर लगभग 4 लाख से 5 लाख रुपए वार्षिक तक पहुँच जाती है।

और भी हैं संभावनाएँ:
देश और प्रदेश के साथ शहर में तेजी से खुलते फास्टफूड रेस्टॉरेंट जैसे मैक्डानल्ड्स और पिज्जा हट्स, मल्टीप्लेक्स और अन्य रेस्टॉरेंट में भी होटल मैनेजमेंट किए स्टूडेंट्स को प्राथमिकता दी जाती है। एयरलाइंस में भी इनको मौका मिल सकता है।

स्रोत: नईदुनिया अवसर

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi