Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जॉब नहीं तो बिज़नेस भी है विकल्प लेकिन?

वेबदुनिया डेस्क

Advertiesment
हमें फॉलो करें कैरियर
FILE
अक्सर युवा पढ़ाई के बाद अच्छे जॉब की तलाश में रहते हैं। अगर वे किसी कॉर्पोरेट सेक्टर में जॉब करते भी हैं तो वहां की सेलरी और सुविधाओं से वे संतुष्ट नहीं रहते। ऐसे में युवाओं को नौकरी का मोह छोड़कर बिजनेस को भी करियर के रूप में चुनना चाहिए। कुछ ऐसे क्षेत्र भी हैं जिनमें बिजनेस किया जा सकता है।

पर्यट
भारत में पर्यटन का क्षेत्र काफी तेजी से बढ़ रहा है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में तेजी से प्रगति हुई है। भारत को दुनिया में एक अच्छा पर्यटक स्थल माना जाता है। यहां ऐतिहासिक स्थल विदेशी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इस क्षेत्र में योग्य प्रोफेशनल्स की भारी कमी है। पर्यटन के साथ ही होटल इंडस्ट्री भी जुड़ी हुई है इस क्षेत्र में भी काफी मांग है और वर्तमान की बात की जाए तब बजट होटल्स को विदेशी काफी पसंद करते हैं।

ऑटोमोबाइ
देश का ऑटोमोबाइल क्षेत्र काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व के ऑटोमोबाइल मार्केट को भारत से ही जरूरी कल पुर्जे भेजे जाते हैं। भारत में इंजीनियरिंग बेस काफी अच्छा होने के कारण विश्व की कई अग्रणी कार निर्माताओं ने भारत में निर्माण आरंभ किए हैं। इस क्षेत्र में कार निर्माताओं को कई छोटे कलपुर्जों को जरूरत पड़ती रहती है अगर किसी एक क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित कर बिजनेस आरंभ किया जाएं तब यह नौकरी से काफी अच्छा रिटर्न देगा।

टेक्सटाइ
दुनियाभर में भारतीय टेक्सटाइल उद्योग की अलग पहचान है। हमारे देश में टेक्सटाइल के क्षेत्र में इतनी विविधता है कि प्रत्येक राज्य में अलग स्टाइल के कपड़े पहने जाते हैं। देश में लुधियाना से लेकर कई ऐसे शहर हैं जहां से कपड़ों का निर्यात होता है। आप इस क्षेत्र में जाना चाहते हैं तब छोटे स्तर से बिजनेस आरंभ कर सकते हैं। देश के भीतर भी इस क्षेत्र में विकास की दर काफी अच्छी है।

सामाजिक क्षेत्
सामाजिक क्षेत्र काफी तेजी से विकसित हो रहा है। इसमें आप ग्रामीण क्षेत्रों में बिजनेस लगा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़े-लिखे युवाओं की संख्या भी कम नहीं है। उन्हें थोड़ा बहुत प्रशिक्षण देकर आप अपना बिजनेस आरंभ कर सकते हैं। सरकार के द्वारा भी ऐसे क्षेत्रों में बिजनेस करने वालों को प्रोत्साहित किया जाता है। इसके अलावा रिसाइकलिंग, एनर्जी सोल्युशन्स, एवं बायोटेक्नोलाजी के क्षेत्र में भी बिजनेस आरंभ किया जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi