Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऐसे करें पढ़ाई कभी बोर नही होंगे

हमें फॉलो करें ऐसे करें पढ़ाई कभी बोर नही होंगे
- मोनिका पाण्डेय  
 
अक्सर सभी बच्चे पढ़ाई करते समय जल्दी ही बोर हो जाते हैं और वो पढ़ाई को बीच में छोड़कर ही उठ जाते हैं। इस तरह पढ़ाई के बीच में उठ जाने की वजह से उनकी कंटिन्यूटी बिगड़ जाती है और वो अपने पढ़ाई पर कंसन्ट्रेट नहीं कर पाते हैं। जिसकी वजह से वो जो याद करना चाहते हैं वो उन्हें याद नहीं हो पाता है। 
 
फिर जब आपको चीजें याद नहीं होती है तो आपका मन पढ़ाई में भी नहीं लगता है और आपके मार्क्स भी बेकार आने लगते हैं। इस तरह आप पढ़ाई की रेस में अपने फ्रेंड्स से पीछे रह जाते है और वो आपसे आगे निकल जाते हैं। आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो आप ये टिप्स फॉलो कर सकते हैं, इससे आपकी पढ़ाई पहले से बेहतर होगी। 
 
एक निश्चित समय के बाद ब्रेक लें-  
कभी भी लगातार पढ़ाई नहीं होती है अगर आप ज़बरदस्ती खुद को बैठाए रखते हैं तो आपको चीजें याद नहीं होती है। इसलिए आप अपने पढ़ाई के दौरान एक निश्चित से समय के बाद 10-15 मिनट के लिए ब्रेक जरूर लें, फिर पढ़ने बैठ जाए। आप अनुभव करेंगे कि आप जो भी पढ़ रहे हैं वो आपको याद हो रहा है। आप 1 घंटे पढ़ने के बाद 10 या 15 मिनट का ब्रेक लें फिर पढ़ने बैठ जाएं। 
 
फ़ोन को साइलेंट पर रखें- 
हमेशा पढ़ते वक्त अपने फ़ोन को साइलेंट पर रखें। फ़ोन पर आने वाले नोटिफिकेशन आपका पढ़ाई से ध्यान भटकाते हैं। आप पढ़ाई के दौरान अपने फ़ोन को हमेशा दूर रखें। इससे आपके पढ़ाई की कंटीन्यूटी बनी रहती है और आप पढ़ाई पर फोकस्ड बना रहता है।
 
चूज ए साइलेंट प्लेस- 
आप जब भी पढ़ाई करने बैठे तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप जिस जगह पर बैठ कर पढ़ाई करने वाले हैं, वहां का वातावरण शांत होना चाहिए। वहां किसी भी प्रकार का शोरगुल नहीं होना चाहिए। वातावरण में हो रहे शोरगुल आपका ध्यान भटका सकता है, जिससे आपकी कंटीन्यूटी बिगड़ सकती है। हमेशा एक शांत वातावरण में ही बैठकर पढ़ाई करनी चाहिए।   
 
खाने-पीने की चीजों को दूर रखें- 
बहुत सारे बच्चे पढ़ाई करते वक्त खाने पीने की चीजों को साथ लेकर बैठते हैं और वो पढ़ाई के बीच में कुछ कुछ खाते रहते हैं। जिससे उनका मन खाने पीने की चीजों पर ज्यादा और पढ़ाई पर कम रहता है। ऐसे में आप कभी भी अपनी पढ़ाई पर कंसन्ट्रेट नहीं कर पाते हैं। इसलिए आप पढ़ाई करते वक्त खाने पीने की चीजों को हमेशा दूर रखें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Tata के ग्राहकों को लगेगा महंगाई का झटका, बढ़ेंगे इन वाहनों के दाम