Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तेजी से बढ़ रहा है मीडिया क्षेत्र

Advertiesment
हमें फॉलो करें करियर
ND
ND
देश में वर्तमान में राजनीतिक स्थिरता है साथ ही वर्तमान का आर्थिक परिदृश्य गत वर्ष की मंदी से काफी अच्छा है। इसे देखते हुए कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने देश के विभिन्न सेक्टर्स में निवेश की योजना बनाई है। वर्तमान में भारतीय ब्रॉन्ड्स की काफी ज्यादा माँग है। इसके अलावा विदेशी ब्रॉन्ड भारत आ रहे हैं। इसका सीधा-सा असर मीडिया क्षेत्र पर भी पड़ रहा है और वह तेजी से बढ़ रहा है।

माँग बढ़ रही है
मीडिया का क्षेत्र काफी तेजी से प्रगति कर रहा है जिस प्रकार से सरकार ने आर्थिक सुधारों के लिए कदम उठाए हैं उसका असर मीडिया क्षेत्र पर भी पड़ा है। मीडिया क्षेत्र ने स्वयं भी पहल कर हालात में सुधार के लिए प्रयत्न किए हैं जिसका असर अब साफ नजर आ रहा है और अब केवल शहरी क्षेत्र ही नहीं बल्कि ग्रामीण भारत की ओर भी ध्यान दिया जा रहा है।

इस क्षेत्र में खूब नौकरियाँ होंगी
गत तीन-चार वर्षों में यह देखने में आया है कि देशभर में कई मीडिया संस्थानों ने आकार लिया है तथा तरह-तरह के मीडिया पाठ्यक्रम चलाए हैं। यह एक अच्छा संदेश है। इस क्षेत्र में अच्छे लोगों की माँग काफी ज्यादा है तथा अब यह क्षेत्र कुछ खास लोगों के लिए नहीं रहा है।

भारत में अभी यह क्षेत्र शैशव अवस्था में ही है और जिस प्रकार से संप्रेषण के तरीके जैसे आउटडोर, डिजीटल, न्यू मीडिया एसएमएस के क्षेत्र में विकास हो रहा है, इस क्षेत्र में लोगों की माँग बढ़ रही है। अगले कुछ समय में इस क्षेत्र में खूब नौकरियाँ जरूर होंगी।

आज युवा जानता है वह क्या करना चाहता है
इंटरनेट के कारण अब विश्व काफी छोटा हो गया है तथा देश का युवा अब पहले से कहीं अधिक स्मार्ट हो गया है। वह टेकसेवी है, वह गैजेट्स, फैशन के बारे में भी ज्ञान रखता है साथ ही राजनीति व विज्ञापन जैसे क्षेत्र की जानकारी भी उसे है। करियर चुनने के लिए वह अब अपने परिवार पर निर्भर नहीं है बल्कि उसे इस बात की संपूर्ण जानकारी है कि अगर उसे बिजनेस आरंभ करना है तो फाइनेंस, वर्कफोर्स, निवेश, सेल्स आदि के बारे में वह क्या करे। वह शिक्षा पर भी ध्यान देता है और अनुभव प्राप्त कर ही कुछ नया करने की सोचता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi