Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिविल इंजीनियरिंग को समर्पित साइट

Advertiesment
हमें फॉलो करें सिविल इंजीनियरिंग साइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू द कंस्ट्रक्शन टाइम्स डॉट कॉम
डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू द कंस्ट्रक्शन टाइम्स डॉट कॉम

सिविल इंजीनियरिंग का पेशा एक आदर्श पेशा है। पृथ्वी पर मानव सभ्यता के साथ ही सिविल इंजीनियरिंग युग का सूत्रपात हुआ है। धरती पर विद्यमान तमाम इंजीनियरिंग शाखाओं में सिविल इंजीनियरिंग सबसे पुरानी शाखा है। पौराणिक ग्रंथों में यह उल्लेखित है कि भगवान विश्वकर्मा पृथ्वी के पहले सिविल इंजीनियरिंग थे।

आज समय के साथ सिविल इंजीनियरिंग का स्वरूप भी बदला है। इस दिशा में डीएस मीडिया ने सिविल इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन के लिए एक बहुउपयोगी वेब पोर्टल www.theconstructiontimes.com लांच की है जो सिविल इंजीनियरिंग के साथ-साथ निर्माण जगत को गुणवत्तायुक्त जानकारी प्रदान करता है। इस लिहाज से यह अपनी तरह का अनूठा पोर्टल है।

द कंस्ट्रक्शन डॉट कॉम पूरी तरह से सिविल इंजीनियरिंग को समर्पित साइट है। उसके निर्माताओं का मानना है कि इस प्रोफेशन ने मानक कल्याण में जिंदगी जीने की राह प्रदान की है। इसने धरती पर महान स्मारकों के निर्माण में सिविल इंजीनियरिंग में महान योगदान दिया है। कीजिए कल्पना ताजमहल, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग, द ग्रेट वॉल ऑफ चायना तथा दुनिया भर में फैले एक्सप्रेस-वे पुलों, रेलवे और ऊर्जा संयंत्रों की, यह सब सिविल इंजीनियरिंग का ही कमाल है।
  द कंस्ट्रक्शन डॉट कॉम पूरी तरह से सिविल इंजीनियरिंग को समर्पित साइट है। उसके निर्माताओं का मानना है कि इस प्रोफेशन ने मानक कल्याण में जिंदगी जीने की राह प्रदान की है। इसने धरती पर महान स्मारकों के निर्माण में सिविल इंजीनियरिंग में महान योगदान दिया है      


यदि इंजीनियरिंग की किसी शाखा को जब तक नवीनतम विकास तथा प्रवृत्तियों से अपडेट न किया जाए, यह अर्थहीन हो जाती है। कंस्ट्रक्शंसइमत डॉट कॉने सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नई प्रवृत्तियों तथा प्रौद्योगिकियों के बारे में सूचनाओं को अद्यतन करने का प्रयास किया है।

इस वेबसाइट में सिविल इंजीनियरों, प्रोफेशनल्स आर्किटेक्ट्स कंसलटेंट्स, पर्यावरण शास्त्रियों, बिल्डर, प्रापर्टी डेवलपर्स, रियल इस्टेट डीलर्स, मटेरियल सप्लायर्स, ठेकेदारों और इंफ्रास्ट्रक्चर क्रिएटर्स के लिए कई सेगमेंट हैं। इस पोर्टल के माध्यम से सिविल इंजीनियरिंग प्रोफेशन में विभिन्न व्यक्तियों तथा अभिकरणों द्वारा हासिल उपलब्धियों को उजागर किया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi