Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षय कुमार : जारी रहेगा सफलता का सफर

अभिनय में नया मुकाम हासिल करेंगे अक्षय

Advertiesment
हमें फॉलो करें अक्षय कुमार
webdunia

मनीषा कौशिक

PR

अक्षय कुमार एक भारतीय अभिनेता हैं। जिनका जन्म भारत के अमृतसर पंजाब में 9 सितंबर सन्‌ 1967 को हुआ। यह एक जोश व उमंग से पूर्ण अभिनेता है। जो अपने पारिवारिक जीवन से अलग हटकर फिल्म व सिनेमा जगत में मजबूती व सफलता के साथ कदम रखे हुए हैं। इनके पिता भारत सरकार के सरकारी कर्मचारी हैं। बचपन से ही अक्षय में जोश व साहस तथा कुछ कर दिखाने की ललक रही। नाट्य आदि कलाओं की रूचि तथा मार्शल आर्ट अर्थात्‌ युद्ध कला के शौकीन रहे।

वह अपने जन्मांक 9 के कारण साहस व पराक्रम से भरे कार्यों को करने में जरा भी नहीं हिचकिचाते। इनमें आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, कला प्रदर्शन की शक्ति जैसे गुण भरे हैं। जिससे अक्षय अपनी ऊर्जा का प्रयोग कर मार्शल आर्ट से फिल्म व अभिनय की दुनिया में आने में सफल रहे। अक्षय ने अपने छोटे-छोटे कदमों से बड़ी सफलता प्राप्त की। वह आकर्षक व सुन्दर कलाकार हैं।

इनके नामांक्षर 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति बौद्धिक क्षमतओं को बढ़ाने में सहायक है, जिससे यह प्रतिभावान, सौंदर्य और कला साहित्य के प्रेमी हैं। किसी भी समस्या के समय में यह बुद्धिमत्तापूर्ण काम लेते हैं, किन्तु नामांक का स्वामी ग्रह मंगल इन्हें अति जोश व उत्साह भी देता है। कभी-कभी इन्हें गुस्सा अधिक आता है। जिस कार्य को करने की ठान लेते हैं, उसे पूर्ण करने में ही विश्वास रखते हैं।

अक्षय ने अभिनय की दुनिया में सन् 1991 में सौगंध फिल्म के साथ कदम रखा। इसके बाद खिलाड़ी आदि फिल्मों में अभिनय के शिखर को सफलतापूर्ण छूते हुए दर्शकों के दिल में बस गए और उनके प्रसंशकों की संख्या दिन दूनी-रात चौगुनी होती चली गई। अक्षय का सफलता का यह सफर जारी रहेगा और उनकी छवि एक लोकप्रिय और पसंदीदा अभिनेता के रूप में कायम रहेगी। उन्हें बेहतर अभिनय के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार और अन्य सम्मानों से नवाजा गया। उनका लाइफ पाथ नबंर 5 हैं, जिससे उनमें साहित्य, कला, सौंदर्य की क्षमताएँ हैं। जिसके कारण अक्षय अभिनय के उच्च मुकाम तक पहुँचेगे। उन्हें सेहत व त्वचा की छोटी-छोटी परेशानियों की आशंका है। जिसे सतर्क रहते हुए जल्द ही हल कर लेंगे।

टैरो कार्ड के अनुसार अक्षय व्यवसाय, स्वास्थ्य वित्त, आदि क्षेत्रों में निम्नवत स्थान को हासिल करेंगे

webdunia
PR
व्यावसायिक प्रगतिः- व्यावसायिक प्रगति हेतु टैरो कार्ड रीडिंग में थ्री ऑफ स्वार्ड, एट ऑफ वैन्ड और क्यून ऑफ कप का कार्ड आया है। इन तीनों कार्डों से मिश्रित संकेत प्राप्त हो रहे हैं। यद्यपि उनकी सफलता निश्चित है। किन्तु कुछ कठिन परिश्रम भी करने पड़ सकते हैं। वह अपने साहस व हिम्मत के कारण किसी भी व्यावसायिक चुनौती से निपटने सक्षम रहेंगे। बशर्ते उलझन व परेशानियों के दौर में धैर्य बनाएँ रखें।

थ्री ऑफ स्वार्ड, का पहला कार्ड किसी फिल्म में अभिनय का चुनाव करने के संदेह को दर्शाता है। अर्थात्‌ वह जल्द निर्णय की स्थिति में नहीं होंगे। यह साल सृजनात्मक कार्यों और अभिनय को और निखारने में बीतेगा। एट ऑफ वैन्ड कार्ड की रीडिंग से उनके तेजी से आगे बढ़ने की कोशिशों और उत्साह व सफलतापूर्वक किसी फिल्म में अभिनय करने को दर्शाता है।

अंतिम क्यून ऑफ कप का कार्ड निश्चित रूप से उनकी कामयाबी को दर्शाता है। व्यावसायिक मूल्यांकन में अक्षय को सीमित किन्तु सफल और लाभकारी अवसर रहेंगे। अर्थात्‌ यह साल संबंधित क्षेत्रों में मिलेजुले परिणाम वाला रहेगा। वह अपने परिश्रम के कारण इस वर्ष कम से कम एक या दो फिल्मों को बॉक्स ऑफिस में लोकप्रिय बनाएँगे।

पूँजी :- अक्षय कुमार की पूँजी रीडिंग में थ्री ऑफ क्वाइन्स, सिक्स ऑफ क्वाइन्स एण्ड सेवन ऑफ क्वाइन्स के कार्ड प्राप्त हुए हैं। यह सभी तीनों कार्ड फैमली ऑफ पेनटेकलस या क्वाइन्स के हैं जो अक्षय के अच्छी वित्तीय उन्नति के संकेत दे रहे हैं। थ्री ऑफ क्वाइन्स का पहला कार्ड अक्षय के व्यावसायिक उन्नति के पक्ष में प्राप्त हुआ है।

पूँजी व निवेश संदर्भों में उनके लाभ का स्तर उच्च रहेगा। संबंधित स्रोतों से वह अपने दम पर अच्छा लाभ प्राप्त करने की क्षमताओं को बनाएँ रखेंगे। सिक्स ऑफ क्वाइन्स का कार्ड उनके मल्टी स्टार फिल्मों से बेहतर वित्तीय लाभ के संकेत दे रहा है। अर्थात्‌ उन्हें सामूहिक अभिनय और साझेदारी के क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। वह आमदनी बढ़ाने हेतु किसी संस्था के मध्य नए अनुबंध व सौदे को मंजूरी दे सकते हैं। जिससे उनका बैंक बैंलेंस बढ़ेगा।

सेवन ऑफ क्वाइन्स का कार्ड उन्हें पूँजी निवेश व किसी व्यावसायिक सौदे व साझेदारी के कार्यों में बुद्धिमत्ता व सतर्कता पूर्ण कदम बढ़ाने के संकेत कर रहा है। दिसंबर 2010 से जनवरी 2011 और जुलाई 2011 से सितंबर 2011 तक उन्हें सलाह है कि वित्तीय मामलों में जल्दीबाजी में कोई ऐसा जोखिम भरा निर्णय न लें जिसमें व्यापक हानि की आशंका हो।

व्यक्तिगत उन्नतिः- अक्षय कुमार के व्यक्तिगत जीवन के संदर्भ में नाइन ऑफ वन्डस, जजमेन्ट कार्ड और नाइन ऑफ क्वाइन्स के कार्ड प्राप्त हुए हैं। जिसमें नाइन ऑफ वन्डस का कार्ड उनके व्यक्तिगत जीवन में आने वाली कठिनाइयों से सफलतापूर्ण निपटने और किसी भी चुनौती का अनुभव के अनुसार सामना करते हुए कार्य व व्यवसाय का अन्तर रखते हुए और सुखी जीवन के पथ पर अग्रसर रहने के संकेत दे रहा है।

जजमेंट का कार्ड उनके व्यक्तिगत प्रगति व संपत्ति में सकारात्मक बदलाव के संकेत दे रहा है, जिसे अंतिम रूप देने में उन्हें कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। और अपनों के साथ अधिक समय देने में समक्ष रहेंगे। किन्तु नाइन ऑफ क्वाइन्स का कार्ड सितंबर से दिसंबर 2010 उनके बेहतर व्यक्तिगत प्रगति के संकेत दे रहा है उनकी कार्य व बौद्धिक क्षमताओं के बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। वह किसी संस्था के मध्य नए अनुबंध व कार्य के बेहतरीन असर प्राप्त करेंगे, उनका व्यक्तित्व व पहचान में इजाफा होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi