Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अर्जुन रामपाल : आगामी वर्ष उत्तम रहेंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें अर्जुन रामपाल
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

प्रसिद्ध फिल्म कलाकार अर्जुन रामपाल का जन्म 26 नवंबर 1972 को दिल्ली में वृश्चिक लग्न सिंह नवांश कर्क राशि में हुआ।

आपकी हालिया आई फिल्म चक्रव्यूह, अजब-गजब लव जो ठीक-ठीक रही। पंचम भाव मनोरंजन का है, वहीं चतुर्थ भाव जनता भाव कहा जाता है। इन भाव के स्वामी गुरु व शनि क्रमशः वृषभ शुक्र की राशि में हैं वही शनि अपनी उच्च राशि तुला में है।

webdunia
FILE
गुरु का गोचरीय भ्रमण सप्तम दैनिक व्यवसाय भाव से होकर आय भाव पर पंचम दृष्टि कन्या राशि पर सम पड़ रही है व लग्न को मित्र दृष्टि से देख रहा है, इस कारण आप वर्तमान 2012 में चक्रव्यूह व अजब-गजब लव दो फिल्में देने में सफल रहें।

जनता के बीच रहना भी उच्च के शनि के कारण हुआ जो आपके जन्म लग्न से द्वादश भाव से भ्रमण कर रहा है। इधर पंचम भाव का स्वामी गुरु द्वितीय भाव में अपनी ही राशि में है जो राहु के कारण थोड़ा कमजोर है। अत: आपको पुखराज धारण करना चाहिए, वहीं मोती भी पहनना लाभकारी रहेगा।

अभी वर्तमान में कला के कारक शुक्र की महादशा चल रही है, जो कला जगत में बरकरार रखने के लिए काफी है।

आगामी 9 फरवरी 2013 से सूर्य की महादशा लगेगी जो दशमेश होकर लग्न में है। यह समय आपके लिए कुछ लाभकारी रहेगा। इस समय आपको पुखराज के साथ माणिक धारण करने से लाभ रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi