Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आयुष्मान खुराना : चन्द्र ने बनाया कलाकार

जन्मदिन मुबारक

Advertiesment
हमें फॉलो करें आयुष्मान खुराना
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

दूरदर्शन, फिल्म कलाकार एवं गायक आयुष्मान का जन्म 14 सितंबर को अश्विनी नक्षत्र के चलते ध्रुव योग में चंडीगढ़ में हुआ। अश्विनी नक्षत्र में जन्म लेने से खुराना भाग्यवान, कुशल एवं आर्थिक सम्पन्न है।

कुंडली में सूर्य की स्थिति ने आयुष्मान को उच्च स्तर प्रदान किया। चन्द्र नवम भाव में होने से आयुष्मान का युवावस्था में भाग्योदय हुआ। चन्द्र ने ही कलाप्रेमी, साहसी बनाया एवं सम्मान के पद पर पहुंचाया।

मंगल ने भी भाग्योदय किया, परन्तु मंगल के कारण पारिवारिक समस्या आ सकती है। कुंडली में बुध की स्थिति के प्रभाव से खुराना के कष्ट आसानी से समाप्त हो जाते हैं।


गुरु स्वराशि पर विराजमान होने से देश-विदेश में प्रसिद्धि मिलेगी एवं सम्मान प्राप्त होगा। शुक्र भी आर्थिक सुख प्रदान करता है। शनि आयुष्मान को महत्वाकांक्षी बनाता है। राहु एवं केतु परेशानी में डाल सकते है।

आयुष्मान का जन्म केतु की महादशा में हुआ। जिसका भोग्यकाल 2 वर्ष 8 माह 13 दिन रहा। 27.05.2013 से चन्द्र की महादशा प्रारंभ हुई है, जो 10 वर्ष तक चलेगी अर्थात 27.05.2023 को समाप्त होगी।

चन्द्र की महादशा में चन्द्र की ही अन्तर्दशा चल रही है जो 27.03.2014 तक चलेगी। और चन्द्र की अन्तर्दशा में 25.08.2013 से गुरु की प्रत्यंतर-दशा शुरू हुई है जो 05.10.2013 को समाप्त होगी।


आयुष्मान का अक्टूबर माह ठीक जाएगा। नवंबर-दिसंबर अच्छा रहेगा। जनवरी 2014 किसी नए व्यक्ति के साथ जुड़ने वाला रहेगा, जो उन्नतिदायक रहेगा। फरवरी-मार्च मध्यम रहेगा।

अप्रैल में दुर्घटना हो सकती है अत:ध्यान देना होगा। मई-जून अच्छे रहेंगे। जुलाई में अच्छे ऑफर आएंगे।

अगस्त नई खुशी देने वाला रहेगा। आयुष्मान को मंगल की शांति एवं राहु-केतु की शांति कराना चाहिए एवं मूंगा धारण करना चाहिए।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi