ऐश्वर्या का जन्म जिस हुआ उस समय पूर्वा आषाढ़ नक्षत्र चल रहा था जिसके परिणाम स्वरूप ऐश्वर्या को सम्मानित स्थान मिला एवं आर्थिक संपन्नता प्राप्त हुई। इसी के फलस्वरूप नामी परिवार से वैवाहिक संबंध हुआ। सूर्य कुंडली अनुसार तुला राशि का सूर्य ऐश्वर्या को दीर्घ सूत्रीय बनाता है। इस वजह से ऐश्वर्या स्वाभिमानी स्वभाव की है।
जन्म के समय चंद्र जिस राशि पर विराजमान है उसके फलस्वरूप ही आज ऐश्वर्या एक अच्छी अभिनेत्री है। स्वयं के परिश्रम से इस ऊँचाई तक पहुँची है। मंगल की स्थिति अनुसार गृहस्थी में तकलीफ तो आती है, परंतु स्वराशि होने से कोई प्रभाव नहीं पड़ता। सौभाग्यवती एवं आर्थिक संपन्नता की स्थिति रहती है।
बुध कुंडली में जिस स्थान पर बैठा है उसके अनुसार वह ऐश को पराक्रमी बनाता है एवं उच्च स्थान प्राप्त कराता है। साथ ही उदार स्वभाव वाला भी बनाता है। संपूर्ण सुख प्रदान करता है। ऐश्वर्या को गुरु धन-धान्य से पूर्ण रखता है एवं धार्मिक प्रवृत्ति का बनाता है, बड़ों के प्रति श्रद्धा जागृत करता है यही सभी गुण ऐश्वर्या में देखने को मिलते है।
ऐश्वर्या की सूर्य कुंडली पर ध्यान दिया जाए तो नवमांश शुक्र ऐश्वर्या को धनवान और विदूषी बनाता है। अपने पति एवं परिवार का पूर्ण सुख प्रदान करता है। ऐसा जातक झगड़ा या लड़ाई करने में विश्वास नहीं रखता है। शनि के प्रभाव से बुद्धि तीव्र एवं स्वभाव मृदु होता है। िमथुन राशि पर शनि विराजमान है उसके अनुसार ऐश्वर्या उच्च सम्मान प्राप्त कर रही है।
IFM
कुंडली में राहु की स्थिति के कारण ऐश्वर्या पराक्रमी है। तीसरे स्थान में शुक्र, राहु और चंद्र की युति आर्थिक संपन्न बनाती है। ऐश्वर्या का जन्म शुक्र महादशा में हुआ जिसका भोग्य काल 9 वर्ष 3 माह 6 दिन रहा। वर्तमान में राहु की महादशा 18 वर्ष तक रहेगी। जिसकी अवधि 8 फरवरी 2006 से 8 फरवरी 2024 तक रहेगी। जिसकी अंतर्दशा में गुरु की अंतर्दशा 20-10-2008 से 14-3- 2011 तक रहेगी।
इसके बाद शनि अंतर्दशा 14-3-2011 से 20-1-2014 तक रहेगी। उसके बाद बुध की अंतर्दशा 8-8-2016 तक रहेगी। अभी दिसंबर तक विरोधी ताकतें बढ़ेंगी। दिसंबर माह से जनवरी अंत तक सारे काम सफल होंगे। मार्च तक अपना कार्य सावधानी से करें।
ऐश्वर्या नीलम धारण करें एवं श्रावण मास में 3, 4 एवं 13 तारीख को बड़े डायरेक्टर से अनुबंध न करें। शुक्रवार को लंबी यात्रा न करें। प्रथम प्रहर में शूटिंग पर न जाए।