Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

करिश्मा : सामान्य रहेगा साल

हैप्पी बर्थ डे करिश्मा

Advertiesment
हमें फॉलो करें फिल्म अभिनेत्री
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

PR


प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को वृषभ लग्न व सिंह राशि में हुआ। वृषभ लग्न के जातक सुंदर, आकर्षक व्यक्तित्व के धनी, इकहरे शरीर वाले होते हैं। जन्म के समय कला के कारक शुक्र की अतिशुभ स्थिति स्वराशिस्थ होकर लग्न में होने से सुंदर हैं करिश्मा। यही वजह है कि कला विरासत में मिली।

बार-बार दांपत्य जीवन में बाधा का कारण शुक्र का शत्रु दृष्टि से मंगल की वृश्चिक राशि को देखना व सप्तम भाव में राहु का होना है।

सप्तमेश मंगल जीवन साथी भाव का स्वामी होकर नीच का तृतीय भाव में है। इस प्रकार सप्तमेश दुर्बल हुआ। यदि पुनः विवाह अपने जीवनसाथी से कर लें तो अनावश्यक दांपत्य जीवन के कलह से बचा जा सकता है। मंगल की भाग्य पर उच्च दृष्टि ने करिश्मा को भाग्यशाली बनाया।

webdunia
WD



चतुर्थ भाव का स्वामी सूर्य, बुध के साथ पंचमेश होकर भाग्य के स्वामी शनि के साथ है। इसीलिए फिल्मों में सफल रही। शनि की आयु भाव पर सम दृष्टि होने से आयु उत्तम है।

वर्तमान में गुरु का गोचरीय भ्रमण मिथुन राशि पर से होकर आपके जन्म समयानुसार कुंडली से द्वितीय भाव से भ्रमण कर रहा है अत : विशेष लाभ के योग नहीं है।

वर्तमान में मंगल की महादशा शुक्र के अंतर में शनि का प्रत्यंतर चलने से भी वर्ष में कोई विशेष लाभ वाली बात नजर नहीं आती।

वैसे पत्रिका में मालव्य योग व गजकेसरी योग होने से राजसुख (ऐशो-आराम) की जिंदगी भरपूर जिएंगी। मंगल की शांति हेतु मंगल स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा, यदि स्वयं करें तो उत्तम रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi