Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दीपिका पादुकोण : जन्मदिन मुबारक...

ग्रहों की प्रतिकूलता सफलता में बाधक

Advertiesment
हमें फॉलो करें दीपिका पादुकोण
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

PR

प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की पुत्री दीपिका का जन्म 5 जनवरी 1986 को तुला-चन्द्र लग्न में कोपनहेगन में हुआ। आपके फिल्मी सफर की शुरुआत फिल्म ओम्‌ शांति ओम्‌ से प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान के साथ बतौर अभिनेत्री के रूप में हुआ। वैसे आपने कई विज्ञापनों में काम किया है।

आपकी तुला राशि व लग्न होने से आपका शरीर इकहरा होने के साथ सुंदर भी है। तुला लग्न वाली लड़कियाँ वैसे भी सुंदर होती है।

आपकी पत्रिका में लग्न का स्वामी शुक्र अग्नि तत्व की राशि धनु में होकर एकादशेश आय भाव का स्वामी सूर्य व भाग्येश, द्वादशेश बुध के साथ होने से आप मॉडलिंग से फिल्मी सफर तय करने में कामयाब हुई। आपको उत्तम सफलता के लिए शुक्र, जो कला का कारक है स्वराशि वृषभ या मूल त्रिकोण की राशि तुला या अपनी उच्च राशि मीन या मित्र राशि मकर कुंभ में होकर पंचम भाव के साथ या पंचमेश से संबंध होना चाहिए जो आपकी पत्रिका में नहीं है।

webdunia
PR
जिस राशि में शुक्र है उस राशि का स्वामी भी नीच राशि का है। जो जनता भाव चतुर्थ में है। हाँ...। उसकी दृष्टि अवश्य दशम भाव पर उच्च पड़ रही है जिसके कारण आपका कला जगत से संबंध बना रहेगा। शनि का मंगल की राशि वृश्चिक में होना भी अनुकूल नहीं है, जो कई मामलों में नुकसान दायक रहता है।

केतु मध्य राहू के साथ सारे ग्रहों का होना भी ठीक नहीं रहता है। जबकि राहू मध्य केतु के साथ सारे ग्रह हो तो ज्यादा हानिप्रद नहीं रहते। भाग्य का स्वामी बुध भाग्य भाव को पूर्ण दृष्टि से देखने के कारण आपका भाग्य साथ देता रहेगा।

सप्तम भाव में राहू का होना भी जीवन साथी से विवाद कराएगा। आपकी पत्रिका चंद्र लग्न से मांगलिक भी है, वहीं शनि की स्थिति भी मंगल की राशि वृश्चिक में है, यह स्थिति भी शुभ नहीं रहती। ग्रहों का असर एकदम नहीं होता। इनका फल दशा-अंतर्दशा भी इन्हीं ग्रहों की होने पर मिलता है।

आपको शुभ फल पाने के लिए तीन तार की गूँथी हुई अँगूठी धारण करना चाहिए, जो विशेष मुहूर्त में ही बनती है। तीन तार यानी सोना-चाँदी व ताँबे को मिलाकर बनी हुई अँगूठी धारण करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi