Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धर्मेंद्र : प्रभावशाली है कुंडली

धर्मेंद्र : शनि की महादशा का करें उपाय

Advertiesment
हमें फॉलो करें धर्मेंद्र
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

जन्मदिनांक : 8/12/1934

PR
धर्मेंद्र के जन्म के समय सूर्य वृश्चिक राशि पर विराजमान थे, जिसके प्रभाव से धर्मेंद्र आर्थिक रूप से संपन्न हैं। जिस स्थान पर सूर्य बैठा है वह क्रोधी भी बनाता है। चंद्रमा कुंडली में जिस स्थान पर बैठा है, उसके प्रभाव से वह पराक्रम द्वारा विपक्षियों पर विजय प्राप्त कराता है। चंद्र जिस रा‍शि पर विराजमान है उसके प्रभाव से धर्मेंद्र शूरवीर एवं कृतज्ञ हैं। मंगल धर्मेंद्र को बाहुबल से ऐश्वर्यवान बनाता है। मंगल स्वराशि में विराजमान है। यह भ्रमणशील एवं सुख प्रदान करता है।

बुध धर्मेंद्र को दूसरे की भलाई के कार्य के लिए प्रेरित करता है। लग्नेश गुरु होने से धर्मेंद्र अपने गुणों के कारण सर्वत्र आदर पाते हैं। इस उम्र में भी जिज्ञासा एवं प्रबल शक्ति गुरु का ही प्रभाव है। गुरु कुंडली में वृश्चिक राशि का है अर्थात वृश्चिक राशि पर विराजमान हैं इससे धर्मेंद्र को कुछ परेशानी हो सकती है।

शुक्र जिस स्थान पर बैठा है, उस प्रभाव से धमेंद्र को संपन्नता प्रदान करता है। शुक्र स्वराशि तुला में विराजमान है जोकि धर्मेंद्र को बलवान एवं दयालु बनाता है। शनि भी स्वराशि कुंभ में विराजमान है जो धर्मेंद्र को अधिपति बनाता है। केतु के कारण वाहन दुर्घटना या वाहन से क्षति पहुँच सकती है। अत: केतु की शांति कराएँ।

webdunia
IFM
धर्मेंद्र का जन्म शुक्र की महादशा में हुआ है, जिसका भोग्यकाल 2 वर्ष 4 माह 30 दिन रहा। वर्तमान में शनि महादशा चल रही है, शनि महादशा 8/5/1995 से 8/5/2014 तक रहेगी। राहु की अंतरदशा 20/1/2009 से 26/10/2011 तक रहेगी। अत: नीला कपड़ा, काला तिल, काली उड़द, तेल, तिल, दान करें एवं राहु शांति कराएँ।

इसके बाद 8/5/2014 से चालू होगी। 11 दिसंबर तक आपका निर्णय लाभप्रद रहेगा। दिसम्बर मध्य से फरवरी प्रथम सप्ताह तक अपनी क्षमता से बढ़कर कार्य न करें। अपने रहस्य किसी को न बताए। इसी के साथ नए मित्रों से सावधान रहें। लंबी यात्रा फरवरी में न करें। शुभ नहीं है। मार्च 2010 आपके बच्चों से बहुत सम्मान मिलेगा एवं उनकी उन्नति से प्रसन्नता रहेगी। धर्मेंद्र को कार्तिक माह शुभ नहीं है।

तारीख 1, 6, 11 को शुभ कार्य न करें। दिनांक 15 को अधिक से अधिक जरूरी कार्य करें एवं नये कार्य- प्रोजेक्ट हाथ में लें। रविवार को किसी बड़े कार्य से न जाएँ एवं कोई अपाइंटमेंट न लें। मघा नक्षत्र में शुभ कार्य न करें। धर्मेंद्र मूँगा, मोती एवं पुखराज धारण करें तो शुभ होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi