Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉबी देओल : गुरु ने दिलाई सुख-समृद्धि

कैसे रहेंगे आने वाले वर्ष

Advertiesment
हमें फॉलो करें बॉबी देओल
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

विश्व चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद ने दसवें दौर की बाजी में स्पेन के एलेक्सी शिरोव को हराकर 73वें टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में छठी बार खिताब जीतने की अपनी संभावनाओं को बरकरार रखा है।

आनंद के अब सात अंक हो गए हैं और वह ग्रुप'ए' में अमेरिका के हिकारू नाकामूरा के साथ संयुक्त शीर्ष पर हैं। नाकामूरा ने दसवीं बाजी में फ्रांस के मेक्सिम वेचियर लागरेव को शिकस्त दी। रूस के व्लादीमीर क्रैमनिक और आर्मेनिया के लेवोन एरोनियन अपनी बाजियाँ ड्रॉ खेलकर साढ़े छह अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर खिसक गए।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नार्वे के मैग्नस कार्लसन को टूर्नामेंट में दूसरी बार शिकस्त का सामना करना पड़ा। सफेद मोहरों से खेलने के बावजूद कार्लसन को रूस के राष्ट्रीय चैंपियन इयान नेपोम्नियाची ने कड़े संघर्ष में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

कार्लसन के साढ़े पाँच अंक हैं और वह वेचियर, लागरेव और नेपोम्नियाची के साथ संयुक्त पाँचवें स्थान पर हैं। टूर्नामेंट में अब सिर्फ तीन दौर की बाजियाँ शेष हैं जिससे खिताब के लिए रोचक संघर्ष होने की उम्मीद है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi