Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मनोज तिवारी : मंगल जीत दिलाएगा

मनोज तिवारी के चुनावी सितारे

Advertiesment
हमें फॉलो करें मनोज तिवारी
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी का जन्म 1 फरवरी 1973 को कुंभ लग्न, धनु राशि व शुक्र के नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा में हुआ। नक्षत्र स्वामी शुक्र पंचम (मनोरंजन भाव) के स्वामी बुध के साथ होकर द्वादश भाव में है।

शुक्र राशि स्वामी गुरु व सप्तमेश सूर्य के साथ है अत: मनोज तिवारी को गायन, अभिनय के क्षेत्र में काफी परिश्रम के बाद सफलता मिली।

webdunia
FILE


मनोज की राजनीति में पहचान 2014 लोकसभा के चुनाव व भाजपा के प्रत्याशी के रूप में हुई। देखना होगा कि मनोज की राजनीतिक पारी कैसी रहेगी?

किसी भी कुंडली में राजनीति का भाव दशम होता है। दशम भाव में राजनीति का कारक मंगल स्वराशि का होकर राज्य भाव में पंचमहापुरुष योग में से एक रुचक योग बना रहा है इसी वजह से मनोज राजनीति में आ सके हैं।

वर्तमान में मंगल कन्या का होकर मनोज के जन्म लग्न से अष्टम भाव से व राशि लग्न से दशम भाव से भ्रमण कर रहा है। यह स्थिति जीत दिलाएगी, लेकिन उन्हें इसके लिऐ कड़ा परिश्रम करना होगा।

webdunia
FILE


मनोज के जन्म के समय राहु व चन्द्र साथ-साथ हैं, यह एक प्रकार का ग्रहण योग होता है अतः जरूरी है कि परिश्रम करें तो ही सफलता नसीब हो सकती है। मनोज की पत्रिका में राहु नीच का है व गुरु भी नीच का है, जो सफलता प्राप्ति में मेहनत लेता है।

खास बात यह है कि ऊर्जा व साहस का कारक मंगल, राजनीति से संबंध रखता है, वह स्वराशि वृश्चिक का है जिसने मनोज को सफलता दिलाई है और आगे भी दिलाता रहेगा।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi