Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मलाइका खान : आइटम डांस ही ठीक

Advertiesment
हमें फॉलो करें मलाइका अरोरा खान
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

मलाइका अरोरा खान का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को सिंह चन्द्र लग्न में हुआ। सिंह राशि वाले जातक लगभग उत्तम कदकाठी के होते हैं। आपकी नाम राशि भी सिंह ही है। राशि स्वामी सूर्य नीच का होकर चन्द्र लग्न से तृतीय पराक्रम भाव में बुध एकादशेश आय भाव व द्वितीय धन भाव के साथ है।

कला का कारक शुक्र जलतत्व की राशि वृश्चिक में होकर चन्द्र लग्न से केन्द्र में होने से सूर्य का नीच भंग हुआ। इस कारण आप हीरोइन ना बनकर आइटम सांग में अपना जौहर दिखाने में कामयाब हुई।

चन्द्र लग्न से शनि सप्तमेश व षष्ट भाव का स्वामी होकर आय भाव एकादश में मित्र बुध की राशि मिथुन में नीचस्थ केतु के साथ वक्री है व पंचम भाव में नीच का राहु है, वहीं पंचमेश भी नीच का है और इसी कारण आप अरबाज की पत्नी बनीं।

सुख भाव चतुर्थ व भाग्य भाव का स्वामी मंगल भी वक्री होकर चन्द्र लग्न से नवमं भाग्य भाव में है। यह भाव इतर विवाह की और इशारा करता है। किसी ने सच ही कहा है जो भाग्य में होता है वहीं मिलता है।

मलाइका की पत्रिका में चार ग्रह नीच के हैं, वही दो ग्रह वक्री भी है। जन्म के समय विशेष ग्रहों की स्थिति वाली बात नहीं। खान परिवार से जुड़ने के कारण ही आपकी पहचान में वृद्धि का एक कारण भी बना, नहीं तो आप लाख कोशिशों के बाद भी सफल नहीं होती।

वैसे देखा जाए तो आपके जन्म के समय ग्रहों की स्थिति दमदार नहीं होने से लाख कोशिशों के बावजूद भी हेलन जैसी ख्याति नहीं मिल पाएगी। अत: मलाइका को आइटम डांस से ही काम चलाना होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi