Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई नगरी अशुभ अंक से ग्रस्त

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुंबई नगरी अशुभ अंक बॉम्बे
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

ND
पूर्व में बॉम्बे के नाम से फैमस आज की मायानगरी मुंबई का जबसे नाम बदला, अशुभ ही अशुभ होता चला गया। कभी बम धमाकों से मुंबई हिली तो कभी अराजकता के दौर से गुजरी। यहाँ पर कहीं न कहीं हादसा होता ही रह‍ता है। एक फिल्म का गाना याद आता है 'ये बॉम्बे शहर हादसों का शहर है..., यहाँ होता है कोई न कोई हादसा।'

वास्तव में देखा जाए तो हॉलीवुड के बाद बॉलीवुड के नाम से व उद्योग नगरी के नाम से जानी जाने वाली ‍यह मायानगरी अशुभ अंक से ग्रस्त है। ऐसी बात नहीं है कि मुंबई ने तरक्की न की हो, यहाँ पर बड़ी-बड़ी फिल्मी हस्तियाँ रहती हैं, तो बड़े-बड़े उद्योगपति भी रहते हैं।

यहाँ से बड़े-बड़े व्यापार चलते हैं तो जहाजों से देश-विदेश से माल भी जाता है। आयात-निर्यात का सुगम मार्ग होने से इस मायानगरी का महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन आज इस मायानगरी में जातिवाद का तांडव चल रहा है।

वैसे नाम राशि से देखा जाए तो पहले बॉम्बे वृषभ राशि में आता था। उस समय फिल्मों का बड़ा अच्छा दौर था व यहाँ पर कपड़ों की बड़ी-बड़ी मि‍लें हुआ करती थीं। जबसे यह सिंह राशि प्रधान (मुंबई) बना तब से फिल्मी उद्योग व कपड़ा व्यवसाय बैठता चला गया। बॉम्बे शुक्र प्रधान राशि थी तो मुंबई सूर्य प्रधान राशि है।

अंक विद्या के अनुसार देखा जाए तो बॉम्बे BOMBAY था जो अंक अनुसार ठीक नहीं था। यदि उस वक्त BOOMBAY होता तो आज आलम कुछ और ही होता। खैर मुंबई नाम सिंह राशि पर से आया तो यह भी अंक विद्या के अनुसार ठीक नहीं है। MUMBAI मुंबई भी अशुभ अंकों की श्रेणी में आता है।

आज हम देख ही रहे हैं कि मुंबई बुरे दौर से गुजर रही है। यदि इसकी स्पेलिंग MOOMBAI लिखी जाए तो निश्‍चित ही अशुभता में कमी आएगी। उदाहरण सामने है। कश्मीKASHMIR, जो बुरे दौर से गुजरी, लेकिन जबसे एक ‘Aबढ़ाकर KAASHMIR काश्मीर नाम पड़ा, तभी से आतंकवाद में कमी आती गई व फिर से काश्मीर अच्छे दौर से गुजरने लगा। ठीक उसी प्रकार MOOMBAI कर दिया जाए तो अति शुभ फलदाई रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi