रजनीकांत : सूर्य ने दिलाई ख्याति
मार्च 2011 तक संभलकर चलें
राष्ट्रीय हॉकी टीम के खिलाड़ी शिवेंद्रसिंह शुक्रवार को चंडीगढ़ निवासी हॉकी की ही खिलाड़ी निशि के साथ विवाह बंधन में बंध गए।
स्थानीय निवासी शिवेंद्रसिंह के विवाह समारोह के लिए यहाँ केशर बाग में व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएँ की गई थीं। इस अवसर पर वर-वधु को शुभकामनाएँ देने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
चौहान ने नवदंपत्ति को भेंट स्वरूप एक हॉकी प्रदान की। इस मौके पर हॉकी के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक खिलाड़ी भी मौजूद थे। (वार्ता)