Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रणवीर सिंह : चंद्र ने दिलाया यह मुकाम

जन्मदिन मुबारक

Advertiesment
हमें फॉलो करें रणवीर सिंह
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

PR


रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को हुआ। रणवीर के जन्म के समय सूर्य मिथुन राशि पर परिभ्रमण कर रहा था जिसने रणवीर को आर्थिक सुख दिया। कुंडली में चन्द्र की स्थिति ने रणवीर को ‍फिल्मी-दुनिया में स्थान दिलाया।

चन्द्र के प्रभाव से रणवीर बॉलीवुड में उच्च-स्थान प्राप्त करेंगे एवं सम्मानित भी होंगे।

मंगल रणवीर को अपने कार्य के प्रति कर्मठ बनाता है। कुंडली में मंगल की स्थिति के कारण रणवीर सिंह को अग्नि एवं अस्त्र-शस्त्र से सावधान रहना चाहिए।

बुध सम्पूर्ण सुख प्रदान करता है एवं पराक्रमी बनाता है। गुरु की स्थिति रणवीर को कष्ट दे सकती है। रणवीर को शुक्र भी आर्थिक, मानसिक एवं भौतिक सुख देगा। शनि सम्मान के स्थान पर पहुंचाएगा। राहु एवं केतु सामान्य फल दे रहे हैं।

रणवीर सिंह की कुंडली में राजयोग होते हुए भी कुंडली में गुरु, शुक्र, शनि की स्थिति मित्रों से विरोध उत्पन्न करा सकती है, अत: रणवीर सिंह को नवग्रह की शांति करना चाहिए।

रणवीर का जन्म मंगल की महादशा में हुआ है जिसका भोग्यकाल 1 वर्ष 2 माह 15 दिन रहा। 21.09.2004 से गुरु की महादशा चल रही है जो 21.09.2020 तक रहेगी। वर्तमान में गुरु की महादशा में (3.08.2012 से) शुक्र की अन्तर्दशा चल रही है, जो 03.04.2015 तक चलेगी। गुरु की महादशा में शुक्र की अन्तर्दशा चल रही है एवं शुक्र की अन्तर्दशा में मंगल की प्रत्यंतर दशा 21.05.2013 से आरंभ हुई है, जो 17.07.2013 को समाप्त हो जाएगी।

रणवीर सिंह का अगस्त माह अच्छा जाएगा। सितंबर-अक्टूबर नए कार्य की सफलता वाले रहेंगे। नवंबर-दिसंबर सामान्य रहेंगे। जनवरी 2014 किसी बड़े निर्माता के साथ काम करने वाला रहेगा। फरवरी-मार्च ठीक-ठीक रहेंगे। अप्रैल किसी परेशानी को जन्म दे सकता है। मई-जून अच्छे रहेंगे। रणवीर सिंह को पन्ना धारण करना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi